KitKat Heist: यूरोप में एक फिल्मी डकैती को अंजाम देते हुए चोरों ने नेस्ले का 12 टन किटकैट चॉकलेट से भरा ट्रक उड़ा दिया है। इस खेप में 4,13,793 चॉकलेट बार्स थे, जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं।

KitKat Heist Memes: दुनियाभर में चोर अक्सर सोना-चांदी या पैसा उड़ाते हैं, लेकिन यूरोप के एक शातिर गिरोह को शायद 'ब्रेक' की सख्त जरूरत थी। तभी तो उन्होंने नेस्ले का पूरा ट्रक ही गायब कर दिया, जिसमें 12 टन यानी 4 लाख से भी ज्यादा किटकैट चॉकलेट भरी थी। कहानी सुनने में भले ही फिल्मी लगे, लेकिन हकीकत है। इस घटना ने नेस्ले के होश उड़ा दिए हैं और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चॉकलेट की सबसे बड़ी चोरी

यह मामला इटली और पोलैंड के बीच का है। नेस्ले की फैक्ट्री से एक ट्रक में करीब 12,000 किलो (4,13,793 बार्स) किटकैट चॉकलेट लदी थी। यह खेप यूरोपीय बाजारों में बिकने के लिए जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में ही ट्रक और उसकी पूरी चॉकलेट 'मिस्टर इंडिया' बन गए। चोरों ने इतने सफाई से इस डकैती को अंजाम दिया कि पुलिस और कंपनी अब तक सुराग ढूंढ रही हैं।

नेस्ले का अलर्ट

इस चोरी के बाद नेस्ले ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 12 टन किटकैट चोरी हो गए हैं। अच्छी खबर यह है कि इससे सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, नेस्ले ने कंज्यूमर्स, रिटेलर्स और होलसेलर्स के लिए एक अलर्ट (Consumer Warning) जारी किया है। कंपनी ने कहा कि कोई भी पैकेट खरीदने से पहले चेक करें। चोरों द्वारा चुराए गए किटकैट पैकेटों पर एक यूनिक 'बैच कोड' (Batch Code) है। अगर आपको लगता है कि आपके पास चोरी वाला पैकेट आया है, तो नेस्ले ने बताया है कि कैसे आप पैकेट पर दिए गए कोड को वेरीफाई कर सकते हैं। पेंटागन (Pentagon) के बजाय अब स्थानीय पुलिस इस 'चॉकलेट मर्डर मिस्ट्री' को सुलझाने में लगी है। नेस्ले ने साफ किया है कि चोरी हुए माल को ट्रैक किया जा सकता है।

Scroll to load tweet…

सोशल मीडिया पर मीम्म की बाढ़

इस अजीबो-गरीब चोरी ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस और हंसी-मजाक का दौर शुरू कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर नेस्ले के मजे ले रहे हैं और पूछ रहे हैं कि भाई, 12 टन चॉकलेट का आखिर होगा क्या?

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन: एक यूजर ने पूछा, 'कोई 12 टन किटकैट क्यों चुराएगा? क्या चोरों को पूरी दुनिया को ब्रेक देने की सख्त जरूरत थी?'

Scroll to load tweet…

किटकैट शॉर्टेज

Scroll to load tweet…

फिल्म का प्लॉट: एक अन्य कमेंट आया, 'मुझे लगता है कि यह किसी हीस्ट कॉमेडी फिल्म का प्लॉट है, जो सच हो गया है।'

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…