MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • मौत के 25 दिन बाद भाई-बहनों का हुआ अंतिम संस्कार, कलेजा फाड़ देंगी ये तस्वीरें

मौत के 25 दिन बाद भाई-बहनों का हुआ अंतिम संस्कार, कलेजा फाड़ देंगी ये तस्वीरें

Manipur Violence : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में 7 अप्रैल को हुए बम धमाके में 5 साल के बच्चे और उसकी 6 महीने की बहन की मौत हो गई थी। परिवार ने 2 मई को दोनों मासूमों का अंतिम संस्कार किया। यानि मासूमों की मौत के 25 दिन बाद उनका अंतिम क्रियाक्रम हुआ। 

2 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : May 02 2026, 07:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
मणिपुर हिंसा की सबसे मार्मिक तस्वीर
Image Credit : Asianet News

मणिपुर हिंसा की सबसे मार्मिक तस्वीर

2 मई को मणिपुर के ट्रोंगलाओबी गांव से वो दर्दनाक तस्वीरें सामने आईं जिनको देखकर हर कोई रो पड़ा। पत्थर दिल वाला भी आंसू बहाते नजर आया। क्योंकि मार्मिक क्षण था 7 अप्रैल को बम धमाके में मारे गए 5 साल के बच्चे और उसकी 6 महीने की बहन की अंतिम संस्कार का। मासूमों का मौत के 25 दिन बाद आज अंतिम संस्कार किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
7 अप्रैल को मणिपुर में खतरनाक हमला
Image Credit : ANI

7 अप्रैल को मणिपुर में खतरनाक हमला

दरअसल, आरोप है कि 7 अप्रैल को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मिलिटेंट्स ने देर रात एक घर पर बम फेंके गए थे। इन्हीं धमाकों में घर के अंदर सो रहे 5 साल के लड़के और उसकी 6 महीने की बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हुई थी। इस घटना के बाद मणिपुर की हिंसा फिर से सुलग गई।

Related Articles

Related image1
Now Playing
Manipur Violence: Manipur में फिर भड़की आग! महिलाओं के जुलूस पर हिंसा, आंसू गैस के गोले!
Related image2
Manipur Violence: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवानों की मौत, 5 घायल
37
25 दिन से मासूमों के शव अस्पताल में रखे थे
Image Credit : ANI

25 दिन से मासूमों के शव अस्पताल में रखे थे

पीड़ित परिवार के लोग सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे थे। उनका कहना था कि जब तक उन आरोपियों को नहीं पकड़ा जाता, जिन्होंने हमारे बच्चों की जान ली है वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। तभी से इन भाई-बहनों के शव इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के मुर्दाघर में रखे थे।

47
हत्या का आरोप कुकी उग्रवादियों पर
Image Credit : ANI

हत्या का आरोप कुकी उग्रवादियों पर

पीड़ित परिवार ने इस बम धमाकों और हमले का आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगाया गया। बच्चों की मौत से गुस्साए सैंकड़ों लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दो और लोगों की जान चली गई।

57
ममिपुर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन
Image Credit : ANI

ममिपुर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन

दो बच्चों और दो अन्य लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इन मौतों ने मणिपुर हिंसा के दर्द को कई गुना बढ़ा दिया है। दो बच्चों की मौत के बाद से ममिपुर में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं।

67
बच्चों की मौत की कीमत 10 लाख रुपए
Image Credit : ANI

बच्चों की मौत की कीमत 10 लाख रुपए

बच्चों की मौत के बाद परिवार का हर शख्स सदमे में है। बच्चों के 71 साल के दादा, बाबुटन ओइनाम रोते हुए बोले-सरकार हमें 10-10 लाख रुपए लेकर बच्चों का अंतिम संस्कार करने को कह रही है, लेकिन हम ये पैसा नहीं लेना चाहिए। हमें तो बस न्याय चाहिए, उन हत्यारों को खोजकर लाओ और हमारे सामने उन्हें फांसी की सजा दो।

77
मणिपुर सरकार पर लग रहे गंभीर आरोप
Image Credit : ANI

मणिपुर सरकार पर लग रहे गंभीर आरोप

बता दें कि मणिपुर सरकार ने इस घटना की जांच एनआईए को सौंपी है। लेकिन पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि सरकार हमसे सच छिपा रही है। वह हत्यारों को जानती है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पहले से जो कैदी जेल में बंद हैं, उन्हें हमारे बच्चों का हत्यारा बताया जा रहा है।  

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'अब EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल और बैंक देगा लोन'...जानिए क्या है यह मामला
Recommended image2
Now Playing
CM Samrat Choudhary के “जाति पूछकर गोली चलाइएगा” के बयान से बवाल, DGP Vinay ने दिया जवाब
Recommended image3
Cockroach Janta Party के 49% फॉलोअर्स पाकिस्तानी? जानें किसके दावे से मचा सियासी बवाल
Recommended image4
ट्विशा शर्मा से ज्यादा खतरनाक है ग्वालियर की ये घटना, शादी के 27 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया सुसाइड
Recommended image5
Woman Auto Drivers: पुरुष नहीं, महिला ऑटो ड्राइवर बेहतर हैं! बिजनेसमैन ने क्यों कहा ऐसा?
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Manipur Violence: Manipur में फिर भड़की आग! महिलाओं के जुलूस पर हिंसा, आंसू गैस के गोले!
Recommended image2
Manipur Violence: मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवानों की मौत, 5 घायल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved