MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • काले कोट पर डंडे की चोट, लखनऊ के एरा अस्पताल में भयंकर मारपीट का वीडियो वायरल

काले कोट पर डंडे की चोट, लखनऊ के एरा अस्पताल में भयंकर मारपीट का वीडियो वायरल

Lucknow Hospital Parking Dispute: लखनऊ स्थित एरा अस्पताल में पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुरक्षाकर्मियों पर अधिवक्ता व उनके साथियों को रॉड से पीटने का आरोप। 37 आरोपियों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस दर्ज, एक गिरफ्तार।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
| Updated : Feb 20 2026, 02:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
लखनऊ में पार्किंग से शुरू हुआ बवाल: एरा अस्पताल गेट पर अधिवक्ताओं पर रॉड से हमला, 37 पर केस
Image Credit : X@priyarajputlive

लखनऊ में पार्किंग से शुरू हुआ बवाल: एरा अस्पताल गेट पर अधिवक्ताओं पर रॉड से हमला, 37 पर केस

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में गुरुवार रात एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने शहर की कानून-व्यवस्था और अस्पताल सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसा में बदल गया। आरोप है कि एरा अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने अधिवक्ता और उनके साथियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद वकीलों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

न्यू हैदरगंज निवासी अधिवक्ता आदर्श सिंह के मुताबिक, उनके मित्र अधिवक्ता शुभम यादव की मां एरा अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार रात वह शुभम और प्रदीप के साथ एसयूवी से अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि गेट के पास वाहन पार्क करने को लेकर तैनात सुरक्षाकर्मी अजीत यादव और आशुतोष ने आपत्ति जताई। बात यहीं नहीं रुकी। कथित तौर पर एसयूवी की चाबी छीन ली गई और अभद्रता शुरू हो गई। विरोध करने पर माहौल और गर्म हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कुछ मिनटों में जुटे 35 लोग, रॉड से बरसे वार
Image Credit : X@priyarajputlive

कुछ मिनटों में जुटे 35 लोग, रॉड से बरसे वार

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने अपने करीब 35 साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद अधिवक्ता आदर्श सिंह और उनके दोनों साथियों पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में आदर्श सिंह का सिर फट गया, जबकि शुभम और प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल परिसर में अचानक हुई इस हिंसा से अफरा-तफरी मच गई। मरीजों और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।

घायल अधिवक्ताओं का आरोप है कि मारपीट के दौरान शुभम यादव की जेब में रखे करीब दस हजार रुपये भी छीन लिए गए। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इस आरोप की पुष्टि होगी। घटना के बाद किसी तरह तीनों घायल ठाकुरगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी।

लखनऊ में एरा हॉस्पिटल के गार्ड और वकीलों के बीच यह युद्ध लड़ा गया है.

वीडियो में गार्ड बेअंदाज़ होकर लाठी चलाते नजर आ रहे हैं. कई वकील घायल बताए जा रहे हैं. अब वकील हॉस्पिटल की खटिया खड़ी कर सकते हैं. pic.twitter.com/qdI37wSi8U

— Priya singh (@priyarajputlive) February 20, 2026

Related Articles

Related image1
Jhansi Shocking: भाई ने किया भाई का मर्डर, दृश्यम स्टाइल में बॉडी को दफनाया
Related image2
Raipur News: सिगरेट की जिद में पेट्रोल पंप को बनाया बारूदखाना, WATCH CCTV
35
थाने का घेराव: वकीलों का एक घंटे तक प्रदर्शन
Image Credit : X@priyarajputlive

थाने का घेराव: वकीलों का एक घंटे तक प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौरभ कुमार वर्मा समेत कई अधिवक्ता थाने पहुंच गए। नारेबाजी और विरोध के बीच करीब एक घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। वकीलों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन और मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

45
हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस
Image Credit : X@priyarajputlive

हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस

ठाकुरगंज थाने के इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान के अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर अजीत यादव, आशुतोष और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही है।

55
अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल
Image Credit : X@priyarajputlive

अस्पताल सुरक्षा पर उठे सवाल

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर अस्पतालों में तनावपूर्ण हालात होते हैं, जहां संयम और संवाद की जरूरत सबसे अधिक होती है। कानूनी जानकारों का कहना है कि यदि आरोप साबित होते हैं, तो दोषियों को कड़ी सजा मिल सकती है क्योंकि सार्वजनिक स्थान पर संगठित हमला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vande Bharat Special Train: 13 घंटे में 994 किमी का सफर! स्पेशल ट्रेन की बुकिंग शुरू, जानें किराया
Recommended image2
भीख मांगते-मांगते IMF का बॉस बना पाकिस्तान! साल 2027 में संभालेगा कमान
Recommended image3
Now Playing
Abhijeet Dipke Detained Video: अभिजीत को पुलिस ने जबरन लिया हिरासत में, गाड़ी के आगे लेटे समर्थक
Recommended image4
Indonesia Waterfall Accident: झरने पर नहाते समय फिसली 25 साल की युवती, अगले दिन मिला शव, वायरल वीडियो ने झकझोरा
Recommended image5
Rahul Gandhi On PM Modi: 'मोदी जी, आपके अफसर कंफ्यूज हैं', रुबियो के दौरे पर राहुल का तंज
Related Stories
Recommended image1
Jhansi Shocking: भाई ने किया भाई का मर्डर, दृश्यम स्टाइल में बॉडी को दफनाया
Recommended image2
Raipur News: सिगरेट की जिद में पेट्रोल पंप को बनाया बारूदखाना, WATCH CCTV
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved