MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, लखनऊ में बनेंगी नई एलिवेटेड रोड, जानिए कब और कहा...

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, लखनऊ में बनेंगी नई एलिवेटेड रोड, जानिए कब और कहा...

लखनऊ में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। तेलीबाग से पीजीआई तक एलिवेटेड रोड और फुट ओवरब्रिज प्रस्तावित हैं। साथ ही ऑटो-ईरिक्शा, बस अड्डों और नो-वेंडिंग जोन को लेकर भी अहम निर्णय हुए हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Jan 11 2026, 01:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X

लखनऊ में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी, तेलीबाग से PGI तक बनेगी नई एलिवेटेड रोड

जाम, हॉर्न और रेंगती गाड़ियों से जूझ रहे लखनऊवासियों के लिए राहत की खबर है। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने बड़े और ठोस फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी से लेकर बस अड्डों के दबाव और चौराहों पर बढ़ते ट्रैफिक लोड तक, हर समस्या पर मंथन हुआ है। इसी कड़ी में शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक नई एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया गया है।

लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से मंडलायुक्त की अध्यक्षता में पुलिस, ट्रैफिक विभाग और अन्य संबंधित विभागों के साथ एक अहम बैठक हुई। बैठक में उन इलाकों को चिन्हित किया गया, जहां सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव रहता है। इन क्षेत्रों में फ्लाईओवर, फुट ओवरब्रिज और एलिवेटेड रोड बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ट्रैफिक का बोझ कम किया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X

तेलीबाग से PGI तक एलिवेटेड रोड का प्रस्ताव

शहर को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए तेलीबाग से पीजीआई तक एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके साथ ही इस रूट पर फुट ओवरब्रिज बनाने की भी योजना है। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से दक्षिणी लखनऊ में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और लोगों का सफर आसान होगा।

डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, बैठक में यह भी तय हुआ है कि दुबग्गा बाईपास तिराहे से मछली मंडी तक की सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ–सुल्तानपुर मार्ग पर एनएचएआई और एलडीए की ओर से यात्री वाहनों के पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट चिन्हित किए जाएंगे और बस-वे से संबंधित कार्रवाई की जाएगी। एलडीए ने इसके लिए जगह भी तय कर ली है।

Related Articles

Related image1
महाकुंभ से माघ मेले तक टलता रहा उद्घाटन, अब कब खुलेगा गंगा एक्सप्रेसवे
Related image2
बाघिन का कहर, लखीमपुर खीरी में महिला को उठा ले गई, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव
35
Image Credit : X

कैसरबाग बस अड्डे का दबाव होगा कम

कैसरबाग बस अड्डे की वजह से आसपास के इलाकों में लगने वाले जाम को कम करने के लिए भी योजना बनाई गई है। कैसरबाग बस अड्डे पर आने वाली करीब 50 बसें सीतापुर रोड की ओर से आती हैं, जिससे लगातार ट्रैफिक दबाव बना रहता है। इस दबाव को कम करने के लिए जानकीपुरम में रोडवेज बसों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी।

45
Image Credit : X

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

यातायात पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे 18 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किया गया है, जिन्होंने पांच या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

55
Image Credit : X

चौराहों पर बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम

मंडलायुक्त ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख चौराहों पर ऑटो, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों को चौराहे से कम से कम 50 मीटर दूर सवारी उतारने और बैठाने के लिए कहा जाए। साथ ही चौराहों पर नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदारों को भी निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इन फैसलों के जरिए प्रशासन का लक्ष्य लखनऊ को जाम मुक्त बनाना और शहरवासियों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में इन योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखने की उम्मीद की जा रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Punjab Dear Rakhi Bumper Result 2026 Out: पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर रिजल्ट जारी, ₹7 करोड़ का फर्स्ट प्राइज विनर कौन? देखें पूरी लिस्ट
Recommended image2
Amritsar: बाबा बकाला साहिब मेले में निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, CCTV से खुलेगा राज?
Recommended image3
Now Playing
'SP के PC में कैसे घुस रहे BJP के यूट्यूबर कौन? Akhilesh Yadav ने कैसे पहचाना?
Recommended image4
पहले POCSO, फिर कोमा, और अब...मॉडल की हत्या-दिल्ली के जिम ट्रेनर इमरान की 8 साल की हिंसक करतूतें
Recommended image5
Now Playing
Rahul Gandhi: RSS-BJP की विचारधारा पर राहुल गांधी का जोरदार हमला-सुनिए क्या कहा
Related Stories
Recommended image1
महाकुंभ से माघ मेले तक टलता रहा उद्घाटन, अब कब खुलेगा गंगा एक्सप्रेसवे
Recommended image2
बाघिन का कहर, लखीमपुर खीरी में महिला को उठा ले गई, गन्ने के खेत में मिला अधखाया शव
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved