Maharashtra Accident News : महाराष्ट्र के सतारा से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां चार लोगों का एक परिवार पलभर में उजड़ गया। पति की जान संकट में आई तो पत्नी और बच्चे उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन पास जाते ही उनकी भी मौत हो गई।

Satara Electrocution Tragedy : महाराष्ट्र के सतारा में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में हुआ। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक खामगांव के साखरवाड़ी के रहने वाले थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति को तड़पता देख सब उसे बचाने दौड़े

मरने वालों की पहचान पिसुराद्या किसान शिंदे, गंगू सतीश शिंदे, सचिन सतीश शिंदे और आरती सतीश शिंदे के तौर पर हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सतीश शिंदे घर में बल्ब बदल रहे थे, तभी उन्हें बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्हें तड़पता देख पत्नी और दो बच्चे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में चारों की जान चली गई।

एक गलती ने ले ली चार जिंदगियां

बता दें कि बिजली का करंट इतना खतरनाक होता है कि इससे कोई नहीं बच पाता है। सबको पता होता है कि करंट लगने वाले व्यक्ति को छुआ भी तो वह बचेगा नहीं। लेकिन फिर यह गलती हर कोई करता है। बल्कि, पीड़ित व्यक्ति के टच करने की बजाए पावर का मैन स्विच ऑफ करना चाहिए। जिससे आपकी और उस व्यक्ति की भी जान बच जाएगी। यदि यह संभव न हो, तो सूखी लकड़ी, प्लास्टिक या सूखे कपड़े जैसी गैर-चालक चीजों का उपयोग करके पीड़ित को तार या अन्य चीज से अलग करें। ध्यान रखें, पीड़ित को सीधे न छुएं और हो सके तो बिजली विभाग या पुलिस को कॉल करें।