Maharashtra Heavy Rains : महाराष्ट्र में बारिश के रूप में आए जलप्रयल से तबाही मची है। मुंबई-पुणे से लेकर नासिक में बादल फट गए हैं। वस्कूलों में छुट्टी और कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में बारिश कुदरत का कहर बनकर बरस रही है। कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। ट्रेन से लेकर बस और फ्लाइट तक रद्द हो गई हैं। वहीं एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने वाले सड़क भी टूट चुकी है। इतना ही नहीं कई इलाको में बादल फटने से मलबा रिहायशी इलाकों में घुस गया है। सड़कों पर खड़ी कई गाड़ियां मलबे और पेड़ गिरने से दब गईं। इसी बीच बारिश आज नासिक और त्र्यंबकेश्वर में तबाही मचा रही है।

नासिक और त्र्यंबकेश्वर में फटे बादल
आज मंगलवार को महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल नासिक और त्र्यंबकेश्वर है। जहां इस कदर बादल फटें है कि चारों तरफ जलप्रलय नजर आ रहा है। बारिश के चलते त्र्यंबकेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। वहीं नासिक में तो कई छोटे मोटे मंदिर पानी में डूब चुके हैं।
मुंबई में आया जलप्रयल
मुंबई में पिछले 48 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। अब तक मायानगरी में 15 इंच (380 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है।
राज्य सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट
महाराष्ट्र में भीषण बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को तुरंत नुकसान का सर्वे करने का आदेश दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए।
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है।
https://x.com/i/status/2074379810835771711
पुणे और और लोनावाला में भूस्खलन के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। इस रूट पर चलने वाले कई ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। तो सड़क पर वाहनों का जाम लग रहा है। लोग रोड़ खराब होने के कारण घंटों से खड़े हैं।
