ट्रेन में नीचे की बर्थ पर बैठी दो लड़कियों का एक लड़के ने ऊपर की बर्थ से छिपकर वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो को एक भद्दे गाने के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

रकारें महिला सुरक्षा के कितने भी दावे कर लें, लेकिन हकीकत ये है कि देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इन दावों की पोल खोल देती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि ये तो 'सेक्सुअल फ्रस्ट्रेशन' की हद है। वीडियो में एक लड़का ट्रेन की ऊपर वाली बर्थ (अपर बर्थ) पर लेटकर नीचे बैठी लड़कियों का छिपकर वीडियो बना रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकार और रेलवे सिस्टम पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़के ने बनाया महिला यात्रियों का वीडियो

मनीष कुमार सिंह नाम के एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "नीतीश जाटव नाम का ये लड़का गलत तरीके से लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और उन्हें गंदे गानों के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा है।" उन्होंने यूपी पुलिस को टैग करते हुए इस मामले की जांच करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद कई लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्रालय, रेल मंत्री और यूपी पुलिस को टैग करके लड़के के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की। लेकिन हैरानी की बात है कि वीडियो शेयर हुए एक दिन से ज्यादा हो गया है और अब तक किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे हैं कि ये कैसा देश है? क्या यहां कोई कानून-व्यवस्था नहीं है? इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Scroll to load tweet…

क्या यहां कोई कानून है?

जैसे ही ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर आई, लोगों ने ट्रेन में सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा और प्राइवेसी पर गंभीर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "जब लड़कियों को पता चला कि उनकी वीडियो बन रही है, तो उन्हें खुद को ढंकना पड़ा। मुझे हैरानी होती है कि हमारे समाज में महिलाएं कैसे सर्वाइव करती हैं।" एक अन्य यूजर ने रेल सेवा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए पूछा कि आप महिला यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करते हैं? एक और शख्स ने गुस्से में लिखा, “अपराधी अभी भी खुलेआम घूम रहा है। पूरा सिस्टम अब बहुत ही दयनीय हालत में काम कर रहा है।”