मंगलुरु में एक पति ने गोद भराई में पत्नी को यादगार सरप्राइज दिया। उसने हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाई, जिससे पत्नी और मेहमान हैरान रह गए। इस अनोखे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है।

आजकल हर कोई कुछ हटकर और सबसे अलग करना चाहता है। हर इंसान की यही ख्वाहिश होती है कि उसका कोई भी फंक्शन यादगार बन जाए। ये कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी और मेहमानों को सरप्राइज देने के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लिया और आसमान से फूलों की बारिश कर दी। ये मामला कहीं और का नहीं, बल्कि मंगलुरु का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक यादगार सरप्राइज

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हेलीकॉप्टर आसमान में चक्कर लगा रहा है और नीचे खड़े कपल और मेहमानों पर फूलों की पंखुड़ियां बरसा रहा है। कर्नाटक के मंगलुरु का यह गोद भराई का वीडियो वायरल हो गया है। आसमान से हुई इस अचानक फूलों की बारिश ने पत्नी और वहां मौजूद सभी मेहमानों को हैरान कर दिया।

कर्नाटक के मंगलुरू का वीडियो देखें…

Scroll to load tweet…

लोगों ने की तारीफ

यह शानदार पल मंगलुरु के अडयार गार्डन में देखने को मिला। यहां बिजनेसमैन प्रकाश ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के लिए गोद भराई का फंक्शन रखा था। जैसे ही उनकी पत्नी फंक्शन के लिए स्टेज की तरफ बढ़ीं, ऊपर से फूलों की बारिश होने लगी। इस सरप्राइज के बाद मेहमानों ने जमकर तालियां बजाईं। कई लोग अपने फोन से इसका वीडियो बनाने लगे। अचानक हुई फूलों की बारिश देखकर पत्नी भी हैरान रह गईं और आसमान की तरफ देखने लगीं। कई लोगों का कहना है कि मंगलुरु में इस तरह का सेलिब्रेशन पहली बार देखा गया है।