मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज 30 सिंतबर का दिन बहुत खास है। क्योंकि अदालत इस मर्डर मिस्ट्री की मुख्त आरोपी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को सजा सुनाएगी। मृतक के परिवार ने दोनों के लिए सजा-ए-ए मौत यानि फांसी की मांग की है।
उत्तर प्रदेश में मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज 30 सिंतबर को बड़ा फैसला आने वाला है। पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अदालत आज यानी 30 सितंबर को सजा सुनाएगी। मृतक के परिवार और लोगों ने कोर्ट से मांग की है कि दोनों हत्यारों को सजा-ए-मौत का ऐलान यानी फांसी होनी चाहिए।
अवैध संबंध में पति की कातिल बनी थी मुस्कान
दरअसल, यह वारदात 3 मार्च, 2025 की है। जब पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने पति सौरभ की हत्या की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं शव के कई टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में पैक कर छिपा दिया था। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 15 दिन बाद फिर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
आज के फैसले पर पूरे देश की निगाहें
बता दें कि पुलिस की जांच पड़ताल के बाद चार महीने बाद जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। पुलिस ने 1,000 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की। जिसमें 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज हुए। तब से लेकर अब तक दोनों मेरठ की जिला जेल की अलग अलग बैरक में बंद हैं। इस मामले पर कोर्ट ने 19 सितंबर को कोर्ट ने फैसला कर सुरक्षित रख लिया था। अब आज 13 दिन पर इस पर फैसला सुनाया जाना है। जिस पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं।
फैसले से पहले मुस्कान और साहिल की हालत कैसी
मेरठ जेल के जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा बताया कि जैसे ही तीन दिन पहले आरोपी मुस्कान और साहिल को फैसले की तारीख के बारे में पता चला तो उनकी बेचैनी बढ़ गई। इतना ही नहीं मुस्कान तो पिछले तीन से जेल के अंदर पूजा पाठ कर रही है, ताकि फैसला ज्यादा सख्त नहीं हो। साथ ही अपने बच्चे के फ्यूचर के बारे में सोचते हुए रो पड़ती है। वहीं साहिल भी गुमसुम बैठा रहता है, उसने अपने साथी कैदियों से बातचीत करना तक बंद कर दिया है। वह डरा सहमा रहता है।



