NEET Re Exam : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा के लिए क्या खास तैयारी? एक परीक्षा, तीन बड़े इवें21 जून के लिए मध्य प्रदेश में क्यों जारी हुए सख्त निर्देश?ट... मध्य प्रदेश सरकार ने बनाया खास प्लान?
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ी बैठक ली। यह बैठक 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 की तैयारियों को लेकर थी। मंत्रालय में हुई इस मीटिंग में सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के लिए एकदम पुख्ता इंतजाम किए जाएं। सीएम यादव ने साफ कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता, बेहतर मैनेजमेंट और सख्त नियमों के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 सेंटरों पर यह परीक्षा होगी।

नीट परीक्षा केंद्र होगी हाईटेक सिक्योरिटी
मुख्यमंत्री ने परीक्षा का समन्वय कर रहे उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि 19 जून तक सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीनें, CCTV कैमरे और सिग्नल जैमर लग जाने चाहिए। साथ ही, 20 जून को इनका ट्रायल रन करके सब कुछ जांच लिया जाए।
जिन दिन नीट की परीक्षा उस दिन आ रहीं राष्ट्रपति
परीक्षा वाले दिन यानी 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जबलपुर दौरा भी है। इसे देखते हुए सीएम ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को ट्रैफिक मैनेजमेंट दुरुस्त रखने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है, जिसके लिए भी खास इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकारी गाड़ियों से सेंटर पहुंचाए जाएंगे परीक्षार्थी
- मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर किसी परीक्षार्थी को आने-जाने में कोई परेशानी होती है, तो जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी उसकी मदद करें। जरूरत पड़ने पर सरकारी गाड़ियों से भी उन्हें सेंटर तक पहुंचाया जाए।
- सीएम ने NEET-UG 2026 परीक्षा केंद्रों वाले सभी 30 जिलों के कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और दूसरे अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परीक्षा के लिए जो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू किया जा रहा है, वह राज्य में होने वाली सभी भविष्य की परीक्षाओं केलिए एक मॉडल बनना चाहिए। बैठक में इन जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े और मुख्यमंत्री को अब तक की तैयारियों की जानकारी दी।
हर सेंटर पर तैनात होंगे इंस्पेक्टर
- उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन ने बताया कि जिला स्तर पर समन्वय समितियां और कंट्रोल रूम पहले ही बना दिए गए हैं। तीन से चार परीक्षा केंद्रों के समूह के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि हर सेंटर पर असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्तर के पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।
- सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र वाले जिलों में इंदौर (57), भोपाल (32), ग्वालियर (24), जबलपुर (24), रीवा (12), बड़वानी (11), खरगोन (9), रतलाम (9) और उज्जैन (8) शामिल हैं।


