MP Crime News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मोरवा थाने पुलिस ने एक ऐसी कातिल महिला को गिरफ्तार किया है। जिसने पहले अपनी भांजे के साथ अय्याशी की फिर रात तीन बजे उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
सिंगरोली. मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक मामी अपने भांजे को दिल दे बैठी, दोनों के बीच कई बार अवैध संबंध बने। इसी बीच भांजा अपनी मामी को पत्नी बनाने की जिद कर बैठा, आलम यह हुआ कि महिला ने अपने प्रेमी का मर्डर कर दिया।
अब अय्याश मामी जेल में बंद
दरअसल, यह घटना सिंगरौली जिले के मोरवा थाने इलाके की है। जहां 31 जुलाई को सत्यप्रकाश गुप्ता नाम के युवक का शव उनकी कार में मिला था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा था। मृतक के संपर्क में रहने वाली प्रिया गुप्ता पर संदेह गहराया। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। तभी मृतक की मामी पर शक था। लेकिन कुछ ठोस सबूत नहीं मिल रहा था। अंत में जांच पड़ताल की गई तोत सारी कहानी सामने आ गई। आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
मामी और भांजे के बीच चल रहा था अफेयर
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी महिला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध से अफेयर चल रहा था। दोनों चोरी छिपे आए दिन बंद कमरे में मिलते थे। लेकिन इसी बीच मृतक महिला से शादी करने की जिद कर बैठा। वह आए दिन युवती को पत्नी बनाने और विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। जबकि महिला उसके साथ विवाह करने को लिए राजी नहीं थी। आखिर में जब वह परेशान हो गई तो उसने भांजे को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची।
रात 3 बजे महिला ने की भांजे की हत्या
आरोपी महिला से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा गुनाह कबूल कर लिया। थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक और युवती के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। युवक शादी करने की जिद कर बैठा, बस इससे छुटकारा पाने के लिए महिला ने 30 जुलाई की रात करीब 3 बजे दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार की ड्राइविंग सीट पर रखकर सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया।


