Petrol Diesel Price Hike : देशभर में फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं। 11 दिन में चौथी बार ऑयल कंपनियों ने तेल के रेट बढ़ाए हैं। वही मंध्य प्रदेश में तो सबसे बुरे हालात हैं। क्योंकि यहां पर राज्य सरकार के वैट व रोड सेस के कारण एमपी में ईंधन सबसे महंगा बिक रहा है। लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है।
देश में लगातार चौधी बार बढ़ीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों से हाहकार मचा हुआ है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आम आदमील महंगाई का डर सताने लगा है। बढ़ती महंगाई से वो पहले से ही डरा हुआ था, लेकिन अब और धक्का लगा है कि आने वाले दिनों और क्या होगा। लेकिन मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा मंहगा बिक रहा है। यानि एमपी की जनता दिल्ली-मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई से भी महंगा तेल खरीदने के लिए मजबूर है। बता दें कि ऑयल कंपनियों ने 11 दिन में 8 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए हैं।

एमपी के इन जिलों में सबसे मंहगा मिल रहा पेट्रोल-डीजल
दरअसल, नए रेट बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया तो वहीं पेट्रोल 116 रुपए या उससे ज्यादा पैसे देने के बाद एक लीटर मिल रहा है। भोपाल इंदौर में जहां पेट्रोल 114 रुपए बिक रहा है तो डीजल 99 रुपए पहुंच गया है। वहीं सिवनी, खंडवा, मंडला, सीधी, शिवपुरी जैसे जिलों में पेट्रोल 116 रुपए से ज्यादा में पेट्रोल मिल रहा है। तो वहीं डीजल इन जिलों में 100 रुपए पार जा पहुंचा है।
MP के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल रेट
- भोपाल पेट्रोल ₹114.65, डीजल ₹99.74
- इंदौर पेट्रोल ₹114.54, डीजल ₹99.57
- जबलपुर पेट्रोल ₹114.39, डीजल ₹99.52
- ग्वालियर पेट्रोल ₹114.60, डीजल ₹99.59
- उज्जैन पेट्रोल ₹115.03, डीजल ₹100.1

मध्य प्रदेश में इसलिए सबसे महंगा है पेट्रोल-डीजल
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के रेट भारत सरकार तय करती है। अगर विदेश से लाने वाले कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं तो देश में भी तेल के रेट बढ़ जाते हैं। वहीं भारत में रिफाइनरी से निकलने के बाद केंद्र सरकार इस पर एक्साइज ड्यूटी और रोड सेस लगाती है। इससे भी दाम कहीं ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसके अलावा हर राज्य की वैट दरें अलग होने से ईंधन की कीमतें भी अलग होती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार मौजूदा दौर में देश में सबसे ज्यादा वैट और रोड सेस लगा रही है। जिसके कारण यहां बाकाी राज्यों से ज्यादा दाम हैं।


