MPSOS (मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने शनिवार यानि 8 अगस्त को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का साल 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि यह एग्जाम 03 जुलाई से लेकर 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित कराई गई थीं। जिसमें हजारों स्टूडेंट शामिल हुए थे।
क्या है एमपी बोर्ड की (MPSOS योजना
बता दें कि MPSOS का पूरा नाम मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (Madhya Pradesh State Open School Education Board) है। जो कि मध्य प्रदेश सरकार की निजी और स्वायत्त शिक्षा बोर्ड है। जिसका उद्देशय यह है कि जो छात्र किसी वजह से नियमत रूप से स्कूल नहीं जा सकते हैं, उन छात्रों के लिए ओपन एजुकेशन (Open Schooling) प्रदान करता है।
MPSOS की टैग लाइन क्यों है 'रुक जाना नहीं'
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के नाम से ही क्लियर है कि ‘’रुक जाना नहीं'' यानि अगर आप किसी वजह से एमपी बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। या फिर इन दोनों ही एग्जाम में फेल हो जाते हैं तो सरकार इस बोर्ड के जरिए आपको फिर से इन परिक्षाओं को पास करने का मौका देती है। जिसमें शामिल होकर छात्र ना सिर्फ उन फेल हुए विषयों की परीक्षा देकर पास हो सकते हैं, बल्कि अपना एक साल बेकार होने से बचा सकते हैं। यानि छात्रों का इस स्कीम के तहत पढ़ने समय और पैसा दोनों बचते हैं। महज एग्जाम फीस ही देनी होती है।
हर जिले और भोपाल में मुख्य ऑफिस
मध्य प्रदेश सरकार का इस योजना का मकसद है कि जो बच्चे स्कूल छोड़ चुके उन्हें एक बार फिर से दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए सरकार यह विशेष अभियान चला रही है। साल में दो बार फेल हुए बच्चे परीक्षा दे सकते हैं। हर जिले में इसका एक मुख्य सेंटर बनाय गया है। वहीं प्रदेश लेवल पर राजधानी भोपाल में एक मुख्य ऑफिस है। जिसे मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से जाना जाता है।


