Mumbai Building Collapse Today : मुंबई में दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है।  मानखुर्द इलाके में एक तीन मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान किया है।

Pune Mumbai Expressway Landslide : मायानगरी मुंबई में बारिश ने तबाही मचा दी है। पूरा महानगर पानी पानी हो गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से कहीं पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं सड़कें जमीन में धंस रही हैं। इस जानलेवा बारिश में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं सोमवार को मानखुर्द इलाके में एक घर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हर मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई मेयर ने कहा-भयानक था यह हादसा

इस हादसे पर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने बताया कि यह कंस्ट्रक्शन अवैध था और इलाके में ऐसी अवैध इमारतें एक बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा, "यह तीन मंजिला इमारत थी और पूरी तरह से अवैध थी. इसमें एक गोदाम भी था... ऊपरी मंजिलें सीधे बगल के घर पर गिर गईं, जहां एक परिवार रह रहा था... यह बहुत भयानक घटना थी जो सुबह करीब 8:30 बजे हुई... हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से कोई नहीं बच पाया।"

मुंबई-पुणे में भयानक था लैंडस्लाइड

  • यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब देश की आर्थिक राजधानी में मानसून की भारी बारिश हो रही है। इस वजह से शहर और इसके उपनगरों में बारिश से जुड़े कई हादसे हुए हैं।
  • इससे पहले सोमवार को ही, लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ, जिससे दोनों शहरों के बीच रेल और सड़क, दोनों तरह का संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ।
  • रेलवे ट्रैक पर चट्टानें गिरने के बाद कई ट्रेन सेवाओं को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, एक बड़े भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर ट्रैफिक को अगली सूचना तक रोक दिया गया।

रेलवे ट्रैक पर गिर रहीं चट्टानें 

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि लगातार भारी बारिश के बावजूद मरम्मत का काम चल रहा है।
  • मंत्री ने कहा, “मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भारी भूस्खलन और रेलवे ट्रैक पर चट्टानें गिरने से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। टीम बहाली के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज भी भारी बारिश की उम्मीद है। मैंने वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे दोनों के अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम करने के लिए कहा है ताकि सभी ट्रेन सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।”