Mumbai Dombivli Train Accident : मुंबई के ठाणे जिले में डोंबिवली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना के कारण मुंबई के व्यस्त उपनगरीय रेल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मुंबई के ठाणे जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे डोंबिवली स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन चलते चलते पटरी से उतर गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। रेलवे और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
मुंबई रेलवे के अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतरी ट्रेन के कारण से मुंबई के व्यस्त सबअर्बन रेल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, “स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही ट्रैक को क्लियर कर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।”
ट्रेन सेवाओं पर असर
- डोंबिवली में हुए इस हादसे के कारण मुंबई के बेहद व्यस्त लोकल नेटवर्क की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
- कई लोकल ट्रेनें देरी से चलीं कुछ रूट्स पर ट्रेनों को डायवर्ट या आंशिक रूप से रोका गया है।
- इस दौरान ऑफिस जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
आखिर क्यों हुआ यह हादसा
- रेलवे और स्थनीय पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी गई है।
- शुरुआती आशंका है कि ट्रैक में तकनीकी खराबी सिग्नलिंग सिस्टम की गड़बड़ी या कोच में खराबी के कारण ट्रेन पटीर से उतर गई हो।
- वहीं कुछ रेलवे के अधिकारियों का यह भी कहना है कि व्हील में मैकेनिकल फॉल्ट की वजह से यह हादसा हो सकता है।
- फिलहाल रेलवे के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
बता दें कि इस हादसे के सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज वायरल हुई हैं। जिसमें देखाया जा रहा है कि कैसे ट्रेन स्पीड में चलते हुए पटरी से उतरते हुए दिखाई दे रही है। पटरी से उतरते और कोच को झुके हुए देखा जा सकता है।
देखिए मुंबई लोकल ट्रेन हादसे का वीडियो


