Mumbai में 29 वर्षीय सागर सुगीरे की हत्या के पीछे क्या वजह बताई गई? सागर सुगीरे ने अपनी भाभी के प्रेमी से क्या बात की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया?पुलिस ने इस हत्या के मामले में क्या कार्रवाई की है?

मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 29 साल के शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी भाभी के प्रेमी को उनके नाजायज रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा था। मृतक की पहचान सागर सुगीरे के तौर पर हुई है। सागर अपने भाई महेश सुगीरे के साथ मीरा रोड में रहता था। महेश मजदूरी का काम करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, सागर की भाभी का किसी दूसरे शख्स के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी वजह से घर में तनाव था। सागर ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की। वो अपनी भाभी के प्रेमी से मिला और उसे परिवार से दूर रहने के लिए समझाने लगा। लेकिन, यह बातचीत इतनी बिगड़ गई कि बात मारपीट और हत्या तक पहुंच गई।

आरोप है कि इसी कहासुनी के दौरान सागर की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।