रिपोर्ट के अनुसार, आप नेताओं ने NCERT पर ब्लैकलिस्टेड कंपनियों से महंगे दाम में कागज खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसमें 441 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का दावा करते हुए CBI जांच की मांग की है। वहीं विपक्ष ने सरकार पर अन्य मुद्दों पर भी सवाल उठाए।
NCERT की किताबों को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली NCERT में 441 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया है। AAP सांसद संजय सिंह और नेता सौरभ भारद्वाज का दावा है कि असम में ब्लैकलिस्ट हो चुकी कंपनियों को NCERT ने कागज की सप्लाई का ठेका दिया। आरोप है कि जिस कागज की कीमत पिछले साल 60 रुपये प्रति किलो थी, उसे इस बार 88.20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया। AAP ने इस मामले में CBI जांच और दोबारा टेंडर कराने की मांग की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की Asia Power Index रैंकिंग पर संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरे नंबर पर आने से दिल टूट गया। दूसरी तरफ CPI(M) नेता हन्नान मोल्ला ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। देखिए नेताओं के बड़े बयान।















