Padma Awards 2026 : यूपी से लेकर तमिलनाडु तक, ये हैं भारत के 45 असली हीरो
Padma Awards 2026 : भारत के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी की शाम को पुरस्कारों की घोषणा की जाती है और इस बार भी ऐसा ही किया गया है। यह पुरस्कार देश के नायकों को भी दिया जाता है।

पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा
भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। इस साल यह अवॉर्ड किसे मिलने वाला है इसकी शुरूआती लिस्ट भी सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बार साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण के क्षेत्र में वर्षों से योगदान देने वाले 45 नायकों को सम्मानित किया जाएगा। हालांकि पूरी और आधिकारिक सूची सरकार की ओर से शाम को जारी की जाएगी।
यूपी से महाराष्ट्र तक इन लोगों को मिलेगा पद्म श्री
सूत्रों के मुताबिक, इस साल जिन लोगों को पद्म श्री दिए जाने वाला है, उसमें तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल हैं।
अंके गौड़ा से आर्मिडा फर्नांडीज के नाम
1.अंके गौड़ा 2. आर्मिडा फर्नांडीज 3. भगवानदास रायकवार 4. भिकल्या लाडक्या ढिंडा 5. बृज लाल भट्ट 6. बुधरी ताती 7. चरण हेम्ब्रम 8. चिरंजी लाल यादव 9. धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या 10. गफरूद्दीन मेवाती जोगी 11. हैली वार 12. इंद्रजीत सिंह सिद्धू 13.के पजानिवेल 14. कैलाश चंद्र पंत 15. खेम राज सुंदरियाल 16. कोल्लाक्कयिल देवकी अम्मा जी 17. कुमारसामी थंगराज 18.महेंद्र कुमार मिश्र 19. मीर हाजीभाई कासमभाई 20. मोहन नगर 21. नरेश चंद्र देव वर्मा 22. नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला 23.नुरुद्दीन अहमद 24.ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन 25. पद्मा गुरमेत
श्याम सुंदर से लेकर रामा रेड्डी तक शामिल
25. पद्मा गुरमेत 26. पोखिला लेकथेपी 27. पुन्नियामूर्ति नटेसन 28. आर कृष्णन 29. रघुपत सिंह 30. रघुवीर तुकाराम खेडकर 31. राजस्तपति कलियप्पा गौंडर 32. रामा रेड्डी ममिदी 33. रामचन्द्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले 34. एस जी सुशीलम्मा 35. संग्युसांग एस पोन्गेनर 36. शफी शौक 37. श्रीरंग देवबा लाड 38. श्याम सुंदर 39. सीमांचल पात्रो 40. सुरेश हनागावडी 41. तगा राम भील 42. तेची गुबिन 43. तिरुवरूर बक्तवत्सलम 44. विश्व बन्धु 45.युमनाम जात्रा सिंह
पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है
बता दें कि भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है। जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इन के ऊपर होता है भारत रत्न, जो देश का सर्वोच्च पुरस्कार है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

