Pakistan Inflation: पाकिस्तान की सब्जी मंडी में इस वक्त महंगाई का आलम यह है कि प्याज की कीमतें करीब ₹1,200 धड़ी तक जा पहुंची हैं, जबकि भारत में यही प्याज ₹20 से ₹40 प्रति किलो में मिल रहा है। पाकिस्तानी लोगों का मानना है कि भारत से रिश्ते बिगाड़कर पाकिस्तान ने खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। वे सभी पीएम मोदी की नीतियों के कायल हैं। 

Pakistan Vegetable Price: लाहौर की सब्जी मंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। इसमें दिख रहा है कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। लोग इस कदर बेहाल हैं कि अब वे खुलेआम अपनी सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं और भारत के साथ व्यापार (Trade) शुरू करने की गुहार लगा रहे हैं। पाकिस्तानी जनता का मानना है कि भारत से दूरी उन्हें बहुत महंगी पड़ रही है। तो चलिए इस वीडियो को देखते हैं और जानते हैं पड़ोसी मुल्क में प्याज-आलू की कीमत कितनी चल रही है और जानते हैं वहां के लोगों का रिएक्शन...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्याज की कीमत ने निकाला जनता का कचूमर

यह वीडियो पाकिस्तान के लाहौर की एक बड़ी सब्जी मंडी का है, जहां यूट्यूब चैनल 'रियल एंटरटेनमेंट टीवी' के शोएब चौधरी लोगों से महंगाई और भारत के साथ व्यापार (Trade) के संबंध में बात कर रहे हैं। वीडियो में जब एक दुकानदार से प्याज का भाव पूछा गया, तो उसने बताया कि पाकिस्तान में इस वक्त प्याज की कीमत ₹240 से ₹250 प्रति किलो तक पहुंच गई है। जो लोग थोक में यानी एक धड़ी (5 किलो) प्याज खरीदने मंडी पहुंच रहे हैं, उन्हें इसके लिए ₹1200 तक चुकाने पड़ रहे हैं। दुकानदार ने यह भी माना कि भारत में यही प्याज ₹20 से ₹40 प्रति किलो के बीच मिल जाता है। पाकिस्तानी लोगों का मानना है कि भारतीय प्याज न सिर्फ सस्ता था बल्कि स्वाद और क्वालिटी में भी ईरान से आने वाले प्याज से कहीं बेहतर था।

मछली के रेट सुन लगेगा झटका

सब्जी मंडी में सिर्फ सब्जियों के दाम ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि मछली जैसी चीजों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। वीडियो में दुकानदार बताता है कि 'चिर्रा' मछली ₹550 प्रति किलो बिक रही है, जबकि बिना कांटे वाली 'मली' मछली की कीमत ₹650 प्रति किलो तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला दाम 'महाशीर' मछली का है, जो ₹900 प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। खाने-पीने की इन चीजों की आसमान छूती कीमतों ने मिडिल और लोअर क्लास के किचन का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

भारतीय किसानों की सुविधाओं से पाकिस्तानी अवाम हैरान

मंडी में चर्चा के दौरान पाकिस्तानी लोग और सब्जी दुकानदार भारत के कृषि मॉडल की कायल हो रही है। आवाम का कहना है कि भारत में सरकार अपने किसानों को बिजली, पानी और खाद पर भारी सब्सिडी देती है, जिससे वहां पैदावार सस्ती होती है। इसके उलट, पाकिस्तान में खाद की एक बोरी ₹14,000 (DAP) तक मिल रही है और बिजली के बिल ₹40,000 से ₹50,000 तक आ रहे हैं। जनता का दर्द है कि उनकी उपजाऊ जमीन होने के बावजूद सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और उपभोक्ता दोनों पिस रहे हैं।

मोदी राज में भारतीय खुश हैं- पाकिस्तानी आवाम

वीडियो में एक व्यापारी ने सऊदी अरब की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि वहां उसे भारतीय मुसलमान मिले थे, जो अपनी सरकार से बेहद खुश थे। उसने कहा कि पाकिस्तान में तो भारत और मोदी के नाम पर डराया जाता है, लेकिन हकीकत में वहां के लोग, खासकर अल्पसंख्यक, ज्यादा बेहतर और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहां की जनता अब यह समझने लगी है कि कश्मीर जैसे मुद्दों के नाम पर उन्हें 76 सालों से सिर्फ बेवकूफ बनाया गया है, जबकि असलियत में उन्हें रोटी और सस्ती बिजली की ज्यादा जरूरत है।

भारत से व्यापार और रिश्तों पर पाकिस्तानी जनता की दो टूक राय

मंडी में मौजूद महिलाओं और दुकानदारों का एक ही सुर में कहना है कि सरकार को अपनी जिद छोड़कर भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करना चाहिए। उनका मानना है कि पड़ोसी देशों जैसे भारत, ईरान और अफगानिस्तान के साथ अच्छे रिश्ते ही पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें जंग या नफरत नहीं, बल्कि सस्ता राशन और बेहतर जीवन चाहिए। अवाम अब कश्मीर राग से थक चुकी है और चाहती है कि टेबल टॉक के जरिए मसले सुलझाकर व्यापार का रास्ता साफ किया जाए।