इस्लामाबाद में 4 देशों की बैठक के दौरान पाक विदेश मंत्री इशाक डार गिर पड़े। यह बैठक मध्य पूर्व में तनाव पर थी। पाकिस्तान अब अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध रोकने हेतु बातचीत की मेजबानी करेगा।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार एक अहम बैठक के दौरान फिसलकर गिर पड़े। यह घटना इस्लामाबाद में 4 देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत के दौरान हुई। हालांकि, वो फौरन संभलकर उठ खड़े हुए। इस बैठक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उम्मीद है कि यह बैठक सोमवार को भी जारी रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह बैठक मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर हो रही थी। पाकिस्तान इस मामले में मध्यस्थ के तौर पर काम कर रहा है। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि वह अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध को रोकने के लिए बातचीत का आयोजन करेगा। यह ऐलान सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की के साथ बैठक के बाद किया गया।

इन देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद इशाक डार ने कहा, 'पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करेगा। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि यह युद्ध किसी के लिए भी अच्छा नहीं है। इससे सिर्फ मौत और तबाही होती है। इस मुश्किल समय में मुस्लिम देशों की एकता सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।' उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी, तुर्की और मिस्र के मंत्री भी उनकी बात से सहमत हैं।

View post on Instagram