Parbhani  HanumanTemple Accident :महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी में हनुमान मंदिर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 

महाराष्ट्र के परभणी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यशवाड़ी के हनुमान मंदिर की छत गिरने से 6 लोगों की मौत हुई और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर के सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मंदिर की छत भरभराकर गिरी पड़ी। भक्त प्रसाद ले रहे थे, लेकिन अगले ही पल वह छत के मलबे में नीचे दब गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब यह भयावह मंजर देखा तो उनके कलेजा कांप गया

दरअसल, हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर लोगों को बचाने पहुंचे लोगों ने जब यह भयावह मंजर देखा तो उनके कलेजा कांप गया। क्योंकि दर्जनों लोग मलबे के नीचे दबे थे। वहीं घटना की खबर लगते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल परक पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं घायल 10 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

चश्मदीद ने सुनाया वो भयावह घटनाक्रम

हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंदिर के सामने एक सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन बारिश और नमी होने के कारण अचानक छत गिर गई। किसी के ऊपर सीमेंट के पत्थर गिरे तो किसी पर लोहे की रॉड और एंगल घुस गए। देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई। वहीं मंदिर में मौजूद एक युवक ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोगों को समझ नहीं आया कि यह क्या हो गया। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद वितरण हो रहा था। इसके कारण यहां भारी भीड़ पहुंची हुई थी। लोग लाइन लगाकर प्रसाद लेने के लिए खड़े थे। तभी छत उनके ऊपर जा गिरी।