Delhi Dehradun Expressway : पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 213 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेसवे करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसके शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर, जो पहले लगभग 6 घंटे में पूरा होता था, अब महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली से देहरादून जाने वालों के लिए खुशखबरी है। आज 14 अप्रैल मंगलवार को पीएम मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 213 किलोमीटर के इस सफर को तय करने के लिए जहां पहले 6 घंटे लगते थे। लेकिन अब यह सफर महज ढाई घंटे में पूरा होगा। यानि दोनों तरफ की यात्रा में सिर्फ 5 घंटे ही लगेंगे।

जानिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर की खासियत

213 किमी का यह कॉरिडोर 6 लेन का है। करीब 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है। बता दें कि इसी परियोजना में एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है। जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे बनाने के पीछे का उद्देशय है कि दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना। जिससे ना सिर्फ टूरिज्म, बल्कि व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे लोगों को रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

किन-किन शहरों से गुजरेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे इकोनॉमिक कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ से शुरू होकर अक्षरधाम, पुश्ता मार्ग, खजूरी खास, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए उत्तराखंड यानि देहरादून तक पहुंचेगा। यह कॉरिडोर आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है।