How many airports are there in India? : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश में अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। बता दें कि जब मोदी साल 2014 में प्रधानमंत्री बने थे तब देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे। लेकिन अब 12 सालों में यह आंकड़ा चौंकाने वाला है।
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि देश में चालू एयरपोर्ट्स की संख्या 2014 के 74 से दोगुनी से भी ज़्यादा होकर अब 166 हो गई है। इसकी वजह से छोटे शहरों के आम नागरिक भी हवाई यात्रा कर पा रहे हैं। पीएम मोदी भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
2014 तक देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट ही चालू थे
- एयरपोर्ट के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण तरक्की की है। उन्होंने कहा, "पिछले बारह सालों में देश के एविएशन सेक्टर ने असाधारण प्रगति की है। 2014 तक देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट ही चालू थे. आज यह संख्या 166 है. एक समय था जब हवाई यात्रा सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित थी. लेकिन एनडीए सरकार में अब छोटे शहरों के आम लोग भी हवाई जहाज से सफर कर पा रहे हैं।
- इसके अलावा, पीएम मोदी ने 'उड़े देश का आम नागरिक' (UDAN) योजना की तारीफ करते हुए इसे गरीब परिवारों के लोगों को हवाई यात्रा का मौका देने वाली एक अहम कड़ी बताया।
एयरपोर्ट ज्यादा बनाने के पीछे का मकसद?
- उन्होंने बताया कि UDAN योजना का दूसरा फेज 29 हजार करोड़ रुपये के खर्च के साथ लॉन्च किया जा चुका है.
- पीएम ने कहा, "इन बारह सालों में सिर्फ एयरपोर्ट्स की संख्या ही नहीं बढ़ी है. हमारी 'UDAN' योजना की बदौलत, गरीब परिवारों के लोगों को भी उड़ान भरने का मौका मिल रहा है. हाल ही में, सरकार ने 29 हजार करोड़ रुपये के खर्च के साथ UDAN योजना का दूसरा फेज शुरू किया है।
अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट की खासियत
- अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग को एक मॉडर्न, आसान और कुशल यात्रा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।एयरपोर्ट में ऑपरेशनल क्षमता बढ़ाने के लिए एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल फीचर्स शामिल किए गए हैं।
- उम्मीद है कि इस एयरपोर्ट से आंध्र प्रदेश में टूरिज्म, व्यापार, निवेश और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।


