PM मोदी के Manila दौरे पर रामायण शो पेश किया गया। कलाकारों ने 2 महीने तक इसका अभ्यास किया था। कार्यक्रम में कोरियाई महिला ने राम स्तुति गाई। बच्चों ने वैदिक मंत्र पढ़े, जिसे PM ने खूब सराहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे के दौरान Manila में रामायण शो ने भारत की सांस्कृतिक विरासत की खास झलक पेश की। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कलाकारों ने बताया कि रामायण की प्रस्तुति के लिए उन्होंने करीब दो महीने तक अभ्यास किया था। शो के बाद कलाकारों को प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का मौका भी मिला। एक कलाकार ने बताया कि मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी खुशी के साथ हैरानी भी बढ़ गई, क्योंकि उनके लिए प्रधानमंत्री से मिलना बेहद खास अनुभव था। इस कार्यक्रम का एक और भावुक पल तब देखने को मिला, जब एक कोरियाई महिला ने राम स्तुति गाई। उनके पति रोहित ने बताया कि वह उन्हें मंत्र सिखाते हैं और मोदी के सामने राम स्तुति गाने को लेकर वह काफी उत्साहित थीं। वहीं, फिलीपींस के बच्चों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण किया। स्कूल की प्रशासक के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने उनकी शिक्षिका से कहा- Keep it up, good job.









