PM Narendra Modi And Donald Trump Meet At G7 Summit: G7 Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कब और कहां हुई? दोनों नेताओं के बीच हुई संक्षिप्त बातचीत को क्यों महत्वपूर्ण माना जा रहा है? भारत-अमेरिका संबंधों के संदर्भ में मोदी-ट्रंप की यह मुलाकात कितनी अहम है?

फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G7 Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ने वैश्विक कूटनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। करीब 16 महीने बाद दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात हुई। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप G7 शिखर सम्मेलन के बैठक कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां पहुंचे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों के बीच लगभग 50 सेकेंड तक बातचीत भी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रंप-मोदी के बीच क्या हुई बात?

हालांकि बातचीत के विषय को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों नेताओं की यह मुलाकात भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप दोनों ही G7 Summit में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं। सम्मेलन के दौरान वैश्विक अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: कौन हैं अलीगढ़ की वंदना सिंह? जो लाखों छात्रों को पीछे छोड़ बनीं UP BEd Topper

G7 Summit में दुनिया की नज़र भारत पर!

भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग लगातार मजबूत हुआ है। ऐसे में G7 Summit के मंच पर मोदी और ट्रंप की मुलाकात को भविष्य की संभावित चर्चाओं और द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है। फिलहाल दोनों नेताओं के हैंडशेक और संक्षिप्त बातचीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर दुनियाभर के राजनीतिक विश्लेषकों की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप, मैक्रों और स्टार्मर से मिलेंगे PM मोदी, G7 Summit में भारत पर रहेगी दुनिया की नजर