Rahul Gandhi latest news :राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ किए विरोध की चर्चा संसद से लेकर सड़क और सोशल मीडिया तक पर हो रही है। लेकिन इस विरोध से कांग्रेस के अपने ही चिढ़ गए हैं।
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक के खिलाफ मामला अब बढ़ गया है। राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने मंगलवार को जिस तरह से विरोध किया उससे सियासत गरमा गई है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई राहुल गांधी के एक्शन और प्रदर्शन की चर्चा कर रहा है। वहीं देश में ऐसा पहली बार है, जब किसी नेता प्रतिपक्ष ने इस तरह प्रधानमंत्री के आवास के सामने धरना दिया है। सभी विपक्ष दल इस विरोध और राहुल की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन कभी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सहयोगी रही आम आदमी पार्टी को यह प्रदर्शन रास नहीं आया। तभी तो आप सांसद संजय सिंह ने कुछ ऐसा कह दिया कि कांग्रेस में हड़कंप मच गया।
संजय से राहुल गांधी पर मिलीभगत का क्यों लगाया आरोप?
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को कमजोर करने के लिए राहुल गांधी को धरने पर बैठाया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा यह कांग्रेस का पीएम आवास के सामने किया यह विरोध बीजेपी की मिलीभगत से हुआ है। संजय सिंह ने कहा-देश के करोड़ों युवा पिछले 23 दिनों से जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर हैं। 20 जुलाई को युवाओं को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। तब कांग्रेस कहां थी, कंग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है, अब @RahulGandhi जी कह रहे है “जंतर मंतर नहीं हमारे धरने में शामिल हो” आख़िर युवाओं के आंदोलन को क्यों कमज़ोर करना चाहती है कांग्रेस? जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती कांग्रेस?
आप नेता अनुराग ढांडा के राहुल पर गंभीर आरोप
- वहीं आप के नेता अनुराग ढांडा ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही छात्र आंदोलन का विरोध किया था। उन्होंने उन पर छात्रों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।
- ढांडा ने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने छात्रों के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी को 'आमंत्रित' किया था। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी को अपने ही घर के बाहर धरना देने के लिए बुलाया है। उन्होंने मीडिया को इस घटना को बड़े पैमाने पर कवर करने का निर्देश दिया है, जो जंतर-मंतर पर सैकड़ों घायल छात्रों से ध्यान हटाने की एक सोची-समझी कोशिश है।"
आपने तो हमारी दोस्ती शर्मसार कर दी
- बता दें कि सांसद संजय सिंह और आप पार्टी की राहुल गांधी पर की गई इस तरह टिप्पणी की सोशल मीडिया पर काफ़ी आलोचना हो रही है। जाने-माने गीतकार स्वानंद किरकिरे ने लिखा, ''जैसा कि आपने आज ही कहा था, संसद उनके नाम नहीं की गई है, वैसे ही यह धरना भी किसी के नाम नहीं किया हुआ है. आंदोलन बच्चों का है. आप भी साथ खड़े हो जाइए। किसने रोका है?
- वहीं टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद ने तो आप सांसद संजय से यह तक कह दिया, "संजय सिंह आपसे मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपने तो हमारी दोस्ती शर्मसार कर दी।


