- Home
- News
- गणतंत्र दिवस की 5 सबसे खास PHOTOS: राष्ट्रपति के साथ बग्घी में आए मेहमान, खास बन गया PM मोदी का अंदाज
गणतंत्र दिवस की 5 सबसे खास PHOTOS: राष्ट्रपति के साथ बग्घी में आए मेहमान, खास बन गया PM मोदी का अंदाज
Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली का कर्तव्य भारत की गरिमा, दोस्ती और ताकत का मंच बन गया। इस बार समारोह कई मायनों में खास रहा। चीफ गेस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साथ बग्घी में बैठकर पहुंचें। पीएम मोदी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया।

पीएम मोदी ने शहीदों को नमन किया
गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को नमन किया। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS जनरल अनिल चौहान मौजूद रहे। यह पल याद दिलाने वाला था कि आजादी और गणतंत्र की कीमत क्या होती है।
बग्घी में राष्ट्रपति के साथ चीफ गेस्ट, दिखा ऐतिहासिक पल
गणतंत्र दिवस की शुरुआत एक बेहद खूबसूरत दृश्य से हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब राष्ट्रपति भवन से बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए निकलीं, तो उनके साथ चीफ गेस्ट यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मौजूद थे। यह पहली बार था जब दो मुख्य अतिथि इस तरह राष्ट्रपति के साथ बग्घी में नजर आए। यह नजारा कैमरों में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर छा गया।
PM मोदी ने खास अंदाज में किया स्वागत
कर्तव्य पथ पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों चीफ गेस्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया। हाथ मिलाते हुए, मुस्कुराते हुए और बातचीत करते हुए पीएम मोदी का अंदाज साफ दिखा रहा था कि भारत अपने दोस्तों को कितनी अहमियत देता है।
भारत-यूरोप रिश्तों की मजबूत तस्वीर
इस बार की परेड सिर्फ भारत की ताकत नहीं, बल्कि भारत और यूरोप की बढ़ती दोस्ती भी दिखा गई। दोनों चीफ गेस्ट की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि भारत आज दुनिया के बड़े मंच पर मजबूत भूमिका निभा रहा है।
PM मोदी का लुक भी बना चर्चा का विषय
हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री का लुक सुर्खियों में रहा। रंगीन बंधानी पगड़ी, गहरा नीला कुर्ता, हल्की नीली जैकेट और सफेद पायजामा में उनका लुक हटकर दिखा। उनका पहनावा परंपरा और आधुनिक सोच का खूबसूरत मेल लगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

