Sanjay Dutt Viral Video: मंच पर महाराष्ट्र मंत्री की मराठी बोलने की मांग पर संजय दत्त ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने यरवदा जेल याद दिलाकर इनकार कर दिया। देखें वीडियो।

Sanjay Dutt Refuses Marathi: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मंच पर मौजूद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने उनसे मराठी में बोलने की अपील कर दी। संजय दत्त ने इस मांग को जिस मजाकिया अंदाज में ठुकराया, उसने न सिर्फ मंच पर मौजूद नेताओं को बल्कि पूरी महफिल को हंसने पर मजबूर कर दिया। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मराठी बोलने पर संजू बाबा का मजेदार पंच

कार्यक्रम के दौरान जब मंत्री ने माइक की तरफ इशारा करते हुए संजय दत्त से मराठी में कुछ शब्द कहने की गुजारिश की, तो अभिनेता ने अपने जेल के दिनों का हवाला देते हुए एक ऐसा पंच मारा जिस पर सब लोटपोट हो गए। मंच पर माइक संभालते ही संजू बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा, 'प्रताप भाई, मैं 6 साल यरवदा जेल में रहा, तब भी ठीक से मराठी नहीं सीख पाया। हां, बस थोड़ी-बहुत ही सीख सका था।'

गले लगाकर पुरानी दोस्ती की याद दिलाई

इसके बाद संजय दत्त ने पास खड़े मंत्री प्रताप सरनाईक के कंधे पर हाथ रखा और कहा, 'मैं प्रताप भाई का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यहां बुलाया। हमारा रिश्ता बहुत पुराना है, करीब 25 साल हो चुके हैं।' संजू बाबा के इस जवाब ने किसी भी संभावित विवाद को एक पल में हल्के-फुल्के मजाक में बदल दिया और मंच पर खड़े अन्य गणमान्य लोग भी हंस पड़े।

Scroll to load tweet…

मंत्री ने क्यों रखी मराठी बोलने की शर्त और मंच पर क्या हुआ?

दरअसल, महाराष्ट्र का परिवहन विभाग इन दिनों मुंबई में ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा की बुनियादी समझ को अनिवार्य करने के अपने नए नियम को लेकर चर्चा और विवादों में है। इसी को लेकर कार्यक्रम में प्रताप सरनाईक ने जनता को संबोधित करते हुए हल्के अंदाज में कहा, 'आजकल मैं सभी को मराठी सिखा रहा हूं।' मंत्री ने आगे कहा, 'संजय दत्त हिंदी में बोलते हैं, लेकिन यहां हम सब मराठी समझते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि उनके आने के बाद उनसे मराठी में बात करवाई जाए।' इसके बाद संजय दत्त ने बिना किसी झिझक के अपनी पुरानी जेल की सजा का जिक्र करते हुए हंसते-खेलते मराठी बोलने से हाथ खड़े कर दिए।

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं संजय दत्त?

संजय दत्त हाल ही में बड़े पर्दे पर अरबी फिल्म '7 डॉग्स' (2026) में एक खास कैमियो रोल में नजर आए, जहां उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की। इससे पहले वह निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग की राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'आखिरी सवाल' (2026) में मुख्य भूमिका निभाते दिखे, जिसमें नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, त्रिधा चौधरी और समीरा रेड्डी जैसे कलाकार शामिल हैं।