Indian Embassy Alert in Saudi: सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मिडिल ईस्ट के हालात पर अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। सभी से सावधानी बरतने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। आपात स्थिति के लिए 24/7 हेल्पलाइन नंबर जारी।

रियाद: मिडिल ईस्ट में बने मौजूदा हालात को देखते हुए सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक चेतावनी जारी की है। रियाद में मौजूद इंडियन एम्बेसी ने 28 फरवरी को एक खास एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एडवाइजरी में कहा गया है कि सऊदी में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और एम्बेसी की तरफ से जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें। एम्बेसी ने बताया कि रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में कॉन्सुलेट अभी सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर आगे भी नए निर्देश जारी किए जाएंगे। किसी भी इमरजेंसी की हालत में संपर्क करने के लिए एम्बेसी ने 24 घंटे चलने वाले हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ये इमरजेंसी नंबर हैं: 00-966-11-4884697 (फोन), 00-966-542126748 (सिर्फ वॉट्सऐप), 800 247 1234 (टोल-फ्री) और cw.riyadh@mea.gov.in (ईमेल)। अधिकारियों ने यह भी अपील की है कि प्रवासी भारतीय सिर्फ एम्बेसी के ऑफिशियल चैनलों से मिलने वाली जानकारी पर ही भरोसा करें।