सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री किसे बनाया गया है? डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेने वाले हैं? कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कौन-सी महत्वपूर्ण औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी? सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में लाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने क्या प्रस्ताव दिया है?
बेंगलुरु: कर्नाटक की सियासत में चल रही उठापटक पर आखिरकार पर्दा गिर गया है। सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब मौजूदा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस आलाकमान के साथ दोनों नेताओं की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कल शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में डीके शिवकुमार को औपचारिक तौर पर विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस फेरबदल के तहत कांग्रेस आलाकमान सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में लाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें राज्यसभा सीट और AICC में एक अहम पद का ऑफर दिया गया है।
सिद्धारमैया के इस्तीफे के साथ ही मौजूदा कैबिनेट भी भंग हो गई है, इसलिए डीके शिवकुमार के साथ नए मंत्री भी शपथ लेंगे। शिवकुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए एक नई कैबिनेट बनाने की होगी। वहीं, राज्य में पार्टी नेताओं के बीच चल रहे विवाद को सुलझाकर आलाकमान ने भी राहत की सांस ली है।
