Sonam Wangchuk Wife News ? सोनम वांगचुक अब जंतर मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। इधर उनके जाते ही CJI चीफ अभिजीत दिपके ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं वांगचुकी की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने 20 जुलाई को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने शनिवार को साफ कर दिया है कि 20 जुलाई को होने वाला संसद मार्च होकर रहेगा। दिल्ली पुलिस भले ही क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम को सफदरजंग अस्पताल ले गई हो, लेकिन इससे प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वांगचुक का अनशन अभी भी जारी है।

आखिर संसद में 20 जुलाई को क्या होने वाला?

  • अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए आंगमो ने कहा, "20 जुलाई का मार्च पक्का है। शिक्षा व्यवस्था को बदलना सरकार और पॉलिसी बनाने वालों की ज़िम्मेदारी है। हमारा काम उन्हें यह बताना है कि सिस्टम पूरी तरह से ढह चुका है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब सिर्फ NEET पेपर लीक के मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक बड़ा अभियान बन गया है।
  • गीतांजलि ने कहा, "यह आंदोलन सिर्फ पेपर लीक के खिलाफ नहीं है। यह पूरे देश की अंतरात्मा को जगाने के लिए है, और यह काफी हद तक जाग भी चुकी है.। उन्होंने बताया कि वांगचुक ने इलेक्ट्रोलाइट पाउडर लेने से भी मना कर दिया है और अपना अनशन जारी रखा है।

क्या था दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश?

  • अस्पताल में भर्ती किए जाने पर सवाल उठाते हुए आंगमो ने कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने सिर्फ नियमित स्वास्थ्य जांच के निर्देश दिए थे, अस्पताल में भर्ती करने का आदेश नहीं दिया था।
  • उन्होंने कहा, "हाई कोर्ट के आदेश में कहीं भी अस्पताल में भर्ती करने की बात नहीं थी. आदेश में बस यह कहा गया था कि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य सबसे ऊपर है और उसकी नियमित निगरानी होनी चाहिए। इसलिए, यह हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं है। अभी कोई इलाज नहीं चल रहा है. सिर्फ निगरानी और टेस्ट किए जा रहे हैं, और हम असल में टेस्ट बाहर की लैब से करवाने जा रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि परिवार किसी भी तरह का इलाज शुरू करने से पहले मेडिकल रिपोर्ट की स्वतंत्र रूप से जांच करवाना चाहता है।
  • दिल्ली पुलिस ने कहा कि वांगचुक को हाई कोर्ट के निर्देशों और बिगड़ते स्वास्थ्य पर मेडिकल सलाह के बाद अस्पताल में शिफ्ट किया गया। पुलिस ने यह भी कहा कि इस दौरान अधिकतम संयम बरता गया।

पत्नी ने कहा सोनम वांगुचक सिर्फ नमक का पानी ले रहे थे

  • आंगमो ने कहा, "चूंकि वे हमारी मांगी गई रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं, और वे जो आंकड़े बता रहे हैं, जैसे पोटेशियम का लेवल 2.9 तक पहुंच गया। कल यह 4.3 था, तो आज यह इतना नहीं बदल सकता। हम किसी भी दवा को देने से पहले इसे दूसरी लैब से क्रॉस-चेक करना चाहते हैं."
  • गीतांजलि ने यह भी बताया कि वांगचुक चीनी नहीं ले रहे हैं और सिर्फ नमक वाले पानी के साथ अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
  • उन्होंने कहा, "वह अभी भी अनशन पर हैं; अनशन जारी है क्योंकि वह कोई चीनी नहीं ले रहे हैं। वह सिर्फ नमक वाला पानी पी रहे हैं जो वह पहले भी ले रहे थे।

जानिए क्या है पूरा मामला

वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उनकी मांग है कि NEET पेपर लीक विवाद सहित देश भर में परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में वामपंथी छात्र संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए। अब CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।