Delhi to Darbhanga Flight: दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में यात्रियों को करीब एक घंटे तक बिना AC के बैठाए रखा गया। गर्मी और घुटन से परेशान होकर लोग 'गेट खोलो' चिल्लाने लगे। फ्लाइट में बच्चे और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जिन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हुई।

SpiceJet Delhi Darbhanga Flight: स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में यात्रियों के हंगामे की खबर है, जहां लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। दिल्ली से दरभंगा जा रही इस फ्लाइट में AC बंद होने की वजह से लोगों का दम घुटने लगा और वे बेचैन होकर चिल्लाने लगे। यात्रियों को प्लेन में बैठाने के बाद करीब एक घंटे तक उड़ान का इंतजार करना पड़ा, वो भी बिना एयर कंडीशनिंग के।

इस दौरान फ्लाइट के अंदर का तापमान इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए बैठना मुश्किल हो गया। फ्लाइट में बच्चे और बुजुर्ग भी सफर कर रहे थे, जिनकी हालत गर्मी की वजह से बिगड़ने लगी। पसीने से लथपथ कई यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।

'अंदर भट्टी जैसा माहौल था'

फ्लाइट में मौजूद लेशपाल नाम के एक यात्री ने बताया कि अंदर का माहौल असहनीय हो गया था। उनके मुताबिक, हर कोई पसीने से तर-बतर था और लोग गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इस स्थिति ने यात्रियों के सब्र का बांध तोड़ दिया।

Scroll to load tweet…

जब काफी देर तक हालात नहीं सुधरे तो यात्री अपनी सीटों से उठ खड़े हुए और हंगामा करने लगे। कुछ लोग गुस्से में चिल्लाकर कहने लगे, 'गेट खोलो... गेट खोलो'। यात्रियों की मांग थी कि उन्हें प्लेन से बाहर निकाला जाए क्योंकि अंदर सांस लेना भी दूभर हो गया था।

एक घंटे से ज्यादा समय तक यात्रियों को इस तरह की स्थिति में रखना एयरलाइन की तरफ से एक बड़ी लापरवाही को दिखाता है। यह घटना विमानों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर ऐसी नौबत आई ही क्यों, इसका जवाब मिलना बाकी है।