MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुर्सी पर सोता मिला कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल-WATCH

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुर्सी पर सोता मिला कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल-WATCH

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक आवारा कुत्ता पैसेंजर की कुर्सी पर सोता दिखा, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना ने सफाई और सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है, जिस पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने सफाई दी है।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 11 2026, 01:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : KIA website

एक आवारा कुत्ता बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए रखी कुर्सी पर गहरी नींद में सो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हर्षित सिंह नाम के यूजर ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए यह लिखा।

26
Image Credit : KIA website

यूजर ने लिखा, 'जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, कुत्ते हर चीज पर कब्जा कर रहे हैं। यह बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जहां सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी भी आते हैं। इस आवारा कुत्ते से होने वाली 20 से ज्यादा बीमारियों को छोड़ भी दें, तो सोचिए कि अंतरराष्ट्रीय लोगों के सामने हमें कितनी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।'

36
Image Credit : our own

उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें एक तरफ एयरपोर्ट पर यात्री घूमते दिख रहे हैं और एयरपोर्ट की भव्यता नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ एक काला कुत्ता यात्रियों की कुर्सियों पर आराम से सो रहा है। वीडियो वायरल होते ही बेंगलुरु एयरपोर्ट के अधिकारियों ने इस पर जवाब दिया।

46
Image Credit : KIA website

बेंगलुरु एयरपोर्ट ने जवाब दिया, ‘हमसे संपर्क करने के लिए धन्यवाद। हमारी लैंडसाइड ऑपरेशंस टीम बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए बीबीएमपी और स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कानूनी वजहों से हम उन्हें हटा नहीं सकते, लेकिन इलाके के सभी कुत्तों को टीके लगाए गए हैं और उनकी नसबंदी की गई है।’

56
Image Credit : google

हालांकि, कुत्ते के सोने के वीडियो पर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ। एक यूजर ने कमेंट किया, 'सोचिए कि कुत्ते ने उस कुर्सी पर लार टपकाई होगी और अपने गंदे शरीर को उस पर रगड़ा होगा। जब आप बाद में वहां बैठेंगे तो आपको इसका पता भी नहीं चलेगा। फिर आप उस सारी गंदगी को प्लेन में ले जाएंगे।' दूसरे लोगों ने भी इसी तरह का डर जताया और कहा कि एयरपोर्ट पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।
 

As I always say that 🐕 are taking over everything.

This is Bengaluru International Airport where not only indians but foreigners come around during their journey.
Let's put aside 20+ health risks to us because of this Stray 🐕situation and Imagine the second hand embarrassment. pic.twitter.com/miS0GXV25B

— Harshit Singh (@i_m_harshitsing) February 1, 2026

66
Image Credit : Google

वहीं, कई लोगों ने कुत्ते की मौजूदगी का बचाव भी किया। एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें भी जीने का हक है, इस समस्या के लिए इंसान ही जिम्मेदार हैं। हम उन्हें आवारा कहते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि इंसान खुद को इस धरती का मालिक क्यों समझते हैं।' कई लोगों ने कहा कि कुत्ता शांत दिख रहा था और उससे कोई खतरा नहीं था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP के जौनपुर में खाकी पर दाग: दुकान में iPhone चुराते CCTV में कैद 2 पुलिसवाले-WATCH
Recommended image2
Rajasthan Budget 2026 में युवाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान, सरकार देगी 10 लाख रुपए, जानिए कैसे?
Recommended image3
डिअर लेडीज! UP बजट 2026 का ये हिस्सा जरूर पढ़ लें, आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है!
Recommended image4
गुजरात के नवसारी BJP में संकट: समुदाय की उपेक्षा पर 4 नेताओं ने दे दिया इस्तीफा
Recommended image5
टैबलेट, नौकरी और बिना ब्याज लोन: UP बजट में युवाओं पर मेहरबानी! जानिए आपको क्या मिलेगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved