सुवेंदु अधिकारी के बंगाल के मुख्यमंत्री बनते ही अब लखनई से कोलकाता तक भगवा रंग छा गया है। इसी बीच सुवेंदु की तुलना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जा रही है। भगवा कपड़ों में शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या सुवेंदु भी योगी की तरह भगवा ड्रेस कोड अपनाएंगे। दोनों नेताओं के बीच कई समानताएं बताई जा रही हैं। 

पश्चिम बंगाल में अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन चुकी है। सरकार के मुखिया यानि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बनाया गया है। इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल तक भगवा ही भगवा छा गया है। जिस तरह यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं, ठीक उसी तरह भगवा कपड़े पहनकर सुवेंदु ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सोशल मीडिया पर यूजर कहने लगे हैं कि अब तो योगी की तरह सुवेंदु भी भगवा डेस पहनेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

योगी की तरह तेवर और योगी जैसा अंदाज भी

पिछले कुछ दिनों के अगर हम सुवेंद्र के भाषणों को सुनें तो वह भी एकदम सीएम योगी तरह बोलते हैं। हिंदी-सनातन से उनकी स्पीच शुरू होती है और जय श्री राम के साथ भाषण खत्म करते हैं। एक दम योगी तरह उग्र अंदाज उनकी स्पीच में नजर आता है। वही तेवर वहीं अंदाज उनके हैं।

योगी और सुवेंद्र में क्या क्या समानता

पहली सामानता- बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं, यानि उन्होंने शादी नहीं की है। ठीक उसी तरह बंगाल के मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी भी कुंवारे हैं, यानि उन्होंने भी विवाह नहीं किया है।

योगी और सुवेंद्र में तीसरी समानता

जिस तरह सीएम योगी गोरखपुर मठ के मंहत हैं, बचपन से ही उन्होंने सन्यांस लेने की ठान ली थी। ठीक उसी तरह सुवेंदु अधिकारी भी बचपन में सन्यांस लेने वाले थे। रामकृष्ण मिशन के लिए जीवन समर्पित कर दिया था। लेकिन परिवार के समझाने के बाद राजनीति की राह पकड़ी। जिस तरह योगी के गुरू की सलाह पर वह पॉलिटिक्स में आए थे।

योगी और सुवेंद्र में तीसरी समानता

योगी की तरह सुवेंदु भी आक्रामक तेवर के लिए जाने जाते हैं। वह किसी के आगे नहीं झुकते हैं, फिर चाहे राह ही क्यों ना चुनने पड़े। तभी तो उन्होंने टीएमसी छोड़कर भाजपा ज्वाइन उनके भाषणों में राष्ट्रवाद और हिंदू जरूर होते हैं। योगी का बुलडोजर एक्शन के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। ठीक यूपी के बुलडोजर मॉडल को सुवेंदु भी बंगाल में लागू करेंगे। वह पहले भी कह चुके हैं कि बंगाल के माफियाओं और अपराधियों का भी यूपी की तरह हाल होगा।