CM Vijay News : सड़क से लेकर संसद तक विपक्षी पार्टी और कांग्रेस का नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग पर विरोध-प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी के अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मामले को लेकर एक्शन में उतर आए हैं।
चेन्नई (तमिलनाडु): तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, NEET परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की है।
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया था। इनमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थे। मंगलवार को कांग्रेस ने लोक कल्याण मार्ग पर एक मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।
सीएम विजय ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। विजय ने विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए पुलिस की कार्रवाई को "अलोकतांत्रिक" बताया। उन्होंने X पर लिखा, "दिल्ली में NEET परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं का समर्थन करने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी समेत कई नेताओं की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक है। केंद्र सरकार की यह कार्रवाई निंदनीय है। तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) कल हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की निंदा करते हुए आज संसद परिसर में विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को अपना पूरा समर्थन देती है।
सीएम विजय ने नीट को लेकर दिया सॉलूशन
- इसके अलावा, विजय ने NEET परीक्षा को खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे खत्म करने के लिए शिक्षा को राज्य सूची (State List) में ट्रांसफर करना होगा. फिलहाल, शिक्षा समवर्ती सूची (Concurrent List) में है, जिस पर केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं।
- उन्होंने एक अंतरिम उपाय के तौर पर 'विशेष समवर्ती सूची' (Special Concurrent List) बनाने का सुझाव दिया, ताकि राज्यों को सामान्य और मेडिकल शिक्षा पर पूरा अधिकार मिल सके।
- विजय ने पोस्ट किया, "NEET को लेकर TVK का रुख बिल्कुल साफ है कि NEET परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए। हम वोट-बैंक की राजनीति के लिए कभी भी झूठे वादे नहीं करेंगे। एक ऐसी प्रणाली का उपयोग करके जो न केवल छात्रों बल्कि उनके परिवारों को भी बुरी तरह प्रभावित करती है।
विजय ने NEET पर मोदी सरकार को दिया गजब फार्मूला
- "NEET जैसी परीक्षाओं को खत्म करने के लिए, सबसे पहले शिक्षा को राज्य सूची में ट्रांसफर करना होगा; यही एकमात्र स्थायी समाधान है। अगर इसमें कोई कानूनी या प्रक्रियात्मक बाधाएं आती हैं, तो राज्य सरकारों को सशक्त बनाने के लिए एक अंतरिम उपाय के रूप में 'विशेष समवर्ती सूची' बनाई जानी चाहिए। इससे राज्यों को सामान्य और मेडिकल शिक्षा सहित मामलों पर पूरा अधिकार हासिल करने का मार्ग प्रशस्त होगा। स्थायी और अंतरिम दोनों समाधानों के बारे में यह हमारी सोच है. हमने अपनी पार्टी की स्थापना के समय, हमारे कड़गम द्वारा आयोजित शैक्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान इस पर जोर दिया था।
- मुख्यमंत्री ने लिखा, "केंद्र सरकार को हमारे लोगों और हमारे छात्रों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. नतीजतन, NEET परीक्षा को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए. हम दोहराते हैं कि इस मुद्दे का यही एकमात्र समाधान है। इससे पहले आज, DMK प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व सीएम, एमके स्टालिन ने भी NEET परीक्षा को खत्म करने की मांग की थी।
- इस बीच, बुधवार को देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई को राष्ट्रीय राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र की ओर से, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार NEET परीक्षा पेपर लीक और संबंधित मामलों पर संसदीय चर्चा के लिए तैयार है।


