- Home
- News
- Vijay Government Plan: CM की कुर्सी के लिए क्या 'कीमत' चुकाएंगे थलापति विजय? कांग्रेस-VCK को क्या मिलेगा
Vijay Government Plan: CM की कुर्सी के लिए क्या 'कीमत' चुकाएंगे थलापति विजय? कांग्रेस-VCK को क्या मिलेगा
Thalapathy Vijay Government Formation: तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त पूरी तरह नंबर गेम और डील गेम पर चल रही है। थलापति विजय की TVK को सरकार बनाने बाकी दलों के 11 विधायक चाहिए। ऐसे में सवाल है कि ये कहां से आएंगे और बदले में विजय क्या देने को तैयार हैं?

तमिलनाडु में सरकार बनाने का नंबर गेम क्या है?
TVK सबसे बड़ी पार्टी जरूर बन गई, लेकिन सरकार बनाने के लिए सिर्फ नंबर नहीं, सही साथियों की जरूरत होती है। बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए, जबकि विजय के पास प्रभावी रूप से 107 ही बचती हैं, क्योंकि उन्होंने दो सीटों से जीत हासिल की है, इसलिए एक सीट छोड़नी पड़ेगी। यानी साफ है बिना गठबंधन कुर्सी दूर है। यहीं से असली खेल शुरू हो गया है।
विजय थलापति को कांग्रेस का सपोर्ट, लेकिन फ्री में नहीं
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि थलापति विजय को राहुल गांधी की दोस्ती का फायदा मिला है और कांग्रेस (Congress) ने उन्हें समर्थन दे दिया है, लेकिन राजनीति में 'नो फ्री लंच' का नियम चलता है। अंदरखाने की चर्चाओं के मुताबिक, कांग्रेस को सरकार में हिस्सेदारी यानी मंत्री पद मिल सकते हैं। यह सिर्फ सपोर्ट नहीं, बल्कि पावर-शेयरिंग का साफ संकेत है। मतलब साफ है विजय को CM बनने के लिए सत्ता का हिस्सा बांटना पड़ेगा।
तमिलनाडु में छोटे दलों की छोटी सीट, लेकिन बड़ी ताकत
VCK (Viduthalai Chiruthaigal Katchi), CPI (Communist Party of India) और CPIM (Communist Party of India Marxist) जैसे दलों के पास सीटें भले कम हैं, लेकिन इस वक्त उनकी वैल्यू बहुत हाई है। इन पार्टियों को साथ लाने के लिए भी थलापति विजय को मंत्री पद, पॉलिसी सपोर्ट या राजनीतिक एडजस्टमेंट देना पड़ सकता है। यानी हर सीट की कीमत है।
AIADMK गेमचेंजर, DMK का दरवाजा लगभग बंद?
AIADMK (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) इस पूरे खेल की वाइल्ड कार्ड पार्टी बन सकती है। अगर इसके कुछ विधायक टूटते हैं या बाहर से समर्थन मिलता है, तो विजय का रास्ता आसान हो जाएगा। लेकिन ये रास्ता भी आसान नहीं है, यहां भी बातचीत, दबाव और पॉलिटिकल मैनेजमेंट का पूरा गेम चलेगा। DMK (Dravida Munnetra Kazhagam) के साथ गठबंधन की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है। वजह साफ है चुनाव में सीधा मुकाबला और आरोप-प्रत्यारोप का रहा है। अगर विजय DMK के साथ जाते हैं, तो उनकी छवि पर असर पड़ सकता है। इसलिए ये ऑप्शन रिस्की माना जा रहा है।
तमिलनाडु में बिना नंबर भी बन सकती है विजय की सरकार?
राजनीति में सिर्फ जोड़-तोड़ नहीं, टाइमिंग भी काम करती है। अगर तमिलनाडु में नौबत फ्लोर टेस्ट तक आ जाती है और उस वक्त अगर कुछ विधायक सदन से बाहर रहते हैं, तो बहुमत का आंकड़ा खुद-ब-खुद नीचे आ जाता है। यानी कम सीटों में भी सरकार बन सकती है। हालांकि, गेंद गवर्नर के पाले में हैं। उनके पास दो रास्ते हैं या तो पहले सपोर्ट लेटर मांगें या सीधे विजय को शपथ दिला दें। अगर दूसरा रास्ता चुना गया, तो विजय को समय मिल जाएगा और गेम उनके पक्ष में जा सकता है।
सीएम बनने के लिए थलापति विजय क्या कीमत चुकाएंगे?
अब असली सवाल, जो सबसे ज्यादा उठ रहा है कि विजय को CM बनने के लिए क्या देना पड़ेगा? राजनीतिक जानकार इसे मंत्री पद, पॉलिटिकल स्पेस और भविष्य के वादे से जोड़कर बता रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस को 2 मंत्रालय और बाकी दलों को 3-4 पद मिल सकते हैं। यानी CM की कुर्सी के लिए पावर शेयरिंग तय है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

