Teachers Day 2026 : भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है ताकि शिक्षकों के योगदान को सम्मान दिया जा सके। यह दिन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
नई दिल्ली. देशभर में 5 सिंतबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। जहां छात्र अपने टीचर को शुभकामनाएं और गिफ्ट देकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसी बीच आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत के बेस्ट 21 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। ये शिक्षक उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक से हैं। यह समारोह दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा।
शिक्षक दिवस अवॉर्ड में टीचर को क्या-क्या मिलेगा
दरअसल, शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 21 चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में ₹50,000 की कैश राशि, एक रजत पदक (सिल्वर मेडल) और एक प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया जाएगा।
कब से शुरू हुआ यह सम्मान
आपको बता दें कि उच्च शिक्षा और पॉलिटेक्निक के लिए यह अवॉर्ड कैटेगरी 2023 में ही शुरू की गई थी। इससे पहले, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार सिर्फ स्कूली शिक्षकों को ही दिया जाता था। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन के तहत किया गया, जिसमें शिक्षा के हर स्तर पर बेहतरीन काम को बढ़ावा देने और सम्मानित करने की बात कही गई है।
कैसे होता है इन टीचरों का चयन
शिक्षकों के चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहले एक कमेटी शुरुआती जांच और शॉर्टलिस्टिंग करती है, जिसके बाद एक जूरी कमेटी शॉर्टलिस्ट किए गए नामों में से फाइनल विजेताओं को चुनती है।
क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस
भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है ताकि शिक्षकों के योगदान को सम्मान दिया जा सके। यह दिन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जो एक महान दार्शनिक, विद्वान और शिक्षक थे। शिक्षक दिवस छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का मौका देता है, जो ज्ञान देने, प्रतिभा को निखारने और छात्रों के चरित्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


