MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • CM की कुर्सी से 11 कदम दूर विजय थलपति, 5 पक्के…6 पर नजर, सामने ये 4 रास्ते, कौन सा होगा फाइनल?

CM की कुर्सी से 11 कदम दूर विजय थलपति, 5 पक्के…6 पर नजर, सामने ये 4 रास्ते, कौन सा होगा फाइनल?

थलपति विजय की तमिलगा वेत्री कझगम बहुमत से 11 सीट दूर, सत्ता की जंग तेज। कांग्रेस समर्थन लगभग तय, AIADMK में सेंध की कोशिश, DMK सख्त विरोध में। फ्लोर टेस्ट और वॉकआउट गेम बदल सकते हैं-तमिलनाडु में सस्पेंस चरम पर।

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 06 2026, 08:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : X

Thalapathy Vijay CM Race: तमिलनाडु की राजनीति इस समय एक दिलचस्प और बेहद नाज़ुक मोड़ पर खड़ी है, जहां अभिनेता से नेता बने थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की एंट्री ने पूरे सत्ता समीकरण को बदल कर रख दिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vetri Kazhagam (TVK)) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से अभी भी 11 सीट दूर है-और यही 11 कदम सत्ता और विपक्ष के बीच की सबसे बड़ी लड़ाई बन चुके हैं। अभी तक के आंकड़े 4 संभावनाएं दर्शा रहे हैं,….

29
Image Credit : X

सत्ता से बस 11 कदम दूर

2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vetri Kazhagam (TVK)) 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। दिलचस्प बात यह है कि विजय खुद दो सीटों से जीते हैं, जिससे एक सीट छोड़ने के बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाती है। यानी सरकार बनाने के लिए अभी भी 11 विधायकों की जरूरत है। यहीं से शुरू होती है असली राजनीतिक शतरंज।

Related Articles

Related image1
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के 'किंग' विजय ने चुनाव में कितने करोड़ खर्च किए? चौंकाने वाला है फैक्ट
Related image2
Top 10 Morning News: भारत से लेकर विदेश तक, जानें आज सुबह की टॉप 10 खबरें
39
Image Credit : X

संभावना 1. कांग्रेस का ‘करीब-करीब’ समर्थन

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 5 विधायक TVK के समर्थन के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। अगर यह डील फाइनल हो जाती है, तो विजय का आंकड़ा 112 तक पहुंच सकता है। बाकी 6 विधायकों के लिए बातचीत विदुथलाई चिरुथैगल काची (Viduthalai Chiruthaigal Katchi), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से चल रही है-इन सभी के पास 2-2 विधायक हैं। लेकिन सवाल यह है-क्या ये पार्टियां DMK का साथ छोड़ेंगी? असली सस्पेंस बाकी 6 विधायकों को लेकर है।

49
Image Credit : X

2. DMK का रुख-सबसे बड़ा रोड़ा? फिर भी खेल होने की तैयारी

द्रविड़ मुनेत्र कझगम (Dravida Munnetra Kazhagam) के साथ कांग्रेस और वाम दलों का पुराना गठबंधन रहा है। ऐसे में उनका अचानक विजय के साथ जाना राजनीतिक भूचाल ला सकता है। DMK नेता साफ कह रहे हैं कि वे विपक्ष में बैठने को तैयार हैं, लेकिन विजय का समर्थन नहीं करेंगे। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि विजय ने पूरे चुनाव अभियान में DMK सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। एमके स्टालिन (M. K. Stalin) का सख्त रुख इस समीकरण को और जटिल बना रहा है। हालांकि, कुछ अटकलें थीं कि उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) फिल्म इंडस्ट्री कनेक्शन के चलते समर्थन दे सकते हैं, लेकिन पार्टी सूत्र इसे पूरी तरह खारिज कर रहे हैं।

59
Image Credit : X

3. AIADMK प्लान-सबसे सुरक्षित रास्ता?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विजय के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) के साथ गठबंधन सबसे आसान और स्थिर विकल्प हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, TVK के कुछ नेता AIADMK विधायकों से संपर्क में हैं। अगर पार्टी नेतृत्व नहीं मानता, तो विधायकों को तोड़ने की रणनीति भी अपनाई जा सकती है। यह रास्ता जोखिम भरा जरूर है, लेकिन सत्ता तक पहुंचने का शॉर्टकट भी साबित हो सकता है।

69
Image Credit : X

4. फ्लोर टेस्ट का ‘गेम प्लान’

अगर गठबंधन गणित फेल होता है, तो विजय के पास एक और रणनीति है—फ्लोर टेस्ट के दौरान अनुपस्थिति का फायदा उठाना। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं। बहुमत के लिए 118 जरूरी हैं। लेकिन अगर 30–32 विधायक मतदान से दूर रहते हैं, तो ‘प्रभावी संख्या’ घटकर करीब 204 रह जाएगी। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा 103 तक आ सकता है-जो विजय के मौजूदा आंकड़े के करीब है।

79
Image Credit : X

गवर्नर का रोल-किंगमेकर कौन?

अब नजरें राज्यपाल के फैसले पर टिकी हैं। उनके पास दो विकल्प हैं:

  • विजय से 118 विधायकों का समर्थन पत्र मांगें
  • बिना समर्थन पत्र के सरकार बनाने का न्योता दें और बाद में फ्लोर टेस्ट कराएं
  • दूसरा विकल्प विजय के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इससे उन्हें समय मिल जाएगा।
89
Image Credit : X

सिनेमा से सत्ता तक-विजय की कहानी

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने 2024 में राजनीति में कदम रखते हुए TVK की स्थापना की थी। 33 साल के फिल्मी करियर को अलविदा कहकर उन्होंने पूरी तरह राजनीति पर फोकस किया। अब, 2026 में, वे मुख्यमंत्री बनने से बस एक कदम दूर हैं।

99
Image Credit : X

7 मई-फैसले का दिन?

TVK के प्रवक्ताओं का दावा है कि विजय 7 मई को शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला गठबंधन और समर्थन पत्रों पर निर्भर करेगा। तमिलनाडु की राजनीति में यह शायद सबसे बड़ा ट्रांजिशन मोमेंट हो सकता है-जहां एक सुपरस्टार, सत्ता के शिखर पर पहुंचने के लिए आखिरी चाल चलने को तैयार है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
चुनाव
विजय सेतुपति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Iran US War Updates: ईरान से बातचीत आगे बढ़ने के बीच ट्रंप ने होर्मुज़ पर लिया बड़ा फ़ैसला
Recommended image2
Top 10 Morning News: भारत से लेकर विदेश तक, जानें आज सुबह की टॉप 10 खबरें
Recommended image3
Weather Today: यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में हीटवेव का खतरा! 40°C पारा, जानिए झारखंड-बिहार का हाल
Recommended image4
Delhi Weather: दिल्ली में हीटवेव की उल्टी गिनती शुरू! 39°C तक जाएगा पारा, IMD का बड़ा अलर्ट
Related Stories
Recommended image1
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के 'किंग' विजय ने चुनाव में कितने करोड़ खर्च किए? चौंकाने वाला है फैक्ट
Recommended image2
Top 10 Morning News: भारत से लेकर विदेश तक, जानें आज सुबह की टॉप 10 खबरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved