MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • Metro Cities को छोड़िए, यहां चढ़ रही है प्रॉपर्टी की कीमत! 5 साल में 63% उछाल

Metro Cities को छोड़िए, यहां चढ़ रही है प्रॉपर्टी की कीमत! 5 साल में 63% उछाल

Tier 2 Cities Real Estate: भारत के Tier-2 शहरों में रियल एस्टेट तेजी से बढ़ रहा है। 2021-26 में 11 उभरते बाजारों में घरों की कीमतें 63% बढ़ीं। जानिए कौन से शहर बने नए प्रॉपर्टी हॉटस्पॉट और क्यों।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 20 2026, 11:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
छोटे शहरों में प्रॉपर्टी का बड़ा खेल
Image Credit : Instagram

छोटे शहरों में प्रॉपर्टी का बड़ा खेल

भारत में रियल एस्टेट का नक्शा धीरे-धीरे बदल रहा है। अब प्रॉपर्टी मार्केट की कहानी सिर्फ दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गई है। देश के कई Tier-2 शहरों में घरों की कीमतें और डिमांड दोनों तेजी से बढ़ रही हैं। CII-Knight Frank India की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 से 2026 के बीच 11 उभरते रियल एस्टेट मार्केट में घरों की कीमतें औसतन 63% बढ़ीं, जबकि टॉप 8 शहरों में यह बढ़ोतरी करीब 42% रही।

यानी छोटे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों की रफ्तार बड़े मेट्रो शहरों से भी तेज रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
ये 11 शहर बन रहे हैं नए Property Hotspot
Image Credit : Asianet News

ये 11 शहर बन रहे हैं नए Property Hotspot

CII-Knight Frank India ने भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ ट्राइसिटी, गोवा, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, लखनऊ, नागपुर, विशाखापत्तनम और कोयंबटूर को संभावित अगले रियल ए estate ग्रोथ मार्केट के तौर पर चिन्हित किया है।

खास बात यह है कि यह सिर्फ हाल की तेजी नहीं है। 2016 से 2026 के बीच इन 11 मार्केट में घरों की कीमतों में औसतन करीब 8% सालाना वृद्धि हुई, जबकि देश के 8 बड़े शहरों में यह आंकड़ा करीब 4% रहा।

Related Articles

Related image1
100 साल बाद बदली तस्वीर! गांधी सागर में बढ़ा चीतों का कुनबा, CM मोहन यादव ने खुद छोड़ी CCB-2
Related image2
किसानों की कमाई का नया फॉर्मूला! खेती के साथ अब ये काम करने पर जोर, रबी से 10 घंटे बिजली
35
कहां कितनी महंगी है प्रॉपर्टी?
Image Credit : Instagram

कहां कितनी महंगी है प्रॉपर्टी?

इन उभरते बाजारों में कीमतें एक जैसी नहीं हैं। गोवा सबसे महंगे बाजारों में है, जहां रिहायशी प्रॉपर्टी करीब ₹11,500-13,500 प्रति वर्ग फुट तक पहुंचती है।

इसके बाद चंडीगढ़ ट्राइसिटी में ₹7,500-10,500, जयपुर और कोच्चि में ₹7,000-9,000 प्रति वर्ग फुट का रेंज बताया गया है।

45
सिर्फ कीमत नहीं, घरों की डिमांड भी बढ़ी
Image Credit : Asianet News

सिर्फ कीमत नहीं, घरों की डिमांड भी बढ़ी

इस कहानी का दूसरा अहम हिस्सा रियल एस्टेट डिमांड है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के मुताबिक 10 बड़े Tier-2 शहरों में FY2021 से FY2026 के बीच रिहायशी प्रॉपर्टी की डिमांड औसतन 14% सालाना बढ़ी।

नागपुर, कोयंबटूर और लखनऊ जैसे शहरों में डिमांड ग्रोथ करीब 20% सालाना रही। इसका मतलब यह तेजी केवल कीमतों में दिखाई देने वाला बदलाव नहीं है, बल्कि घर खरीदने की गतिविधि भी इन बाजारों में बढ़ी है।

55
Infrastructure ने बदली छोटे शहरों की तस्वीर
Image Credit : X@rrrealtywithrishi

Infrastructure ने बदली छोटे शहरों की तस्वीर

इन शहरों के रियल एस्टेट बूम के पीछे इंफ्रास्ट्रक्चर एक बड़ा फैक्टर है। बेहतर एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और शहरों के आसपास बढ़ती आर्थिक गतिविधियों ने इन बाजारों को निवेशकों, डेवलपर्स और होमबायर्स के लिए आकर्षक बनाया है।

इसके साथ रोजगार, स्थानीय कारोबार और लोगों की खर्च करने की क्षमता में सुधार भी रियल एस्टेट की मांग को सपोर्ट कर रहा है।

कोविड के बाद काम करने के तरीके में आए बदलाव ने भी छोटे शहरों को फायदा पहुंचाया है। हाइब्रिड वर्किंग के कारण हर दिन ऑफिस के बेहद करीब रहना कई कर्मचारियों के लिए उतना जरूरी नहीं रहा।

ऐसे में खरीदारों को छोटे शहरों में बड़े घर, बेहतर सुविधाएं और अपेक्षाकृत कम शुरुआती कीमत का कॉम्बिनेशन आकर्षित कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक खरीदार अब सिर्फ अलग-अलग बिल्डिंग वाले प्रोजेक्ट्स के बजाय ऐसे हाउसिंग कैंपस की तरफ भी बढ़ रहे हैं, जहां पार्किंग, पार्क और दूसरी सुविधाएं एक ही परिसर में मिलें।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
राष्ट्रीय समाचार
यूटिलिटी न्यूज
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जातिगत भेदभाव पर RSS के दत्तात्रेय होसबाले का बड़ा बयान, बदलाव के लिए लोगों से की एक बड़ी अपील
Recommended image2
Asian Games 2026: कौन हैं वरुण सान्याल? बिना खेले हुए बाहर, PM मोदी से है खास कनेक्शन
Recommended image3
मटर ₹2000, करेला-गाजर ₹600, वायरल वीडियो में सब्जियों के रेट सुन आ जाएगा पसीना
Recommended image4
Now Playing
अक्षरा सिंह ने तेज प्रताप के एक्टिंग डेब्यू पर क्या कहा? बोलीं- 'बहुत क्यूट लग रहे हैं'
Recommended image5
कौन है पुलकित मणि जिसने राहुल गांधी के मंच से उड़ाया PM मोदी का मजाक, बवाल के बाद कैंसिल हुआ शो
Related Stories
Recommended image1
100 साल बाद बदली तस्वीर! गांधी सागर में बढ़ा चीतों का कुनबा, CM मोहन यादव ने खुद छोड़ी CCB-2
Recommended image2
किसानों की कमाई का नया फॉर्मूला! खेती के साथ अब ये काम करने पर जोर, रबी से 10 घंटे बिजली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved