MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • TMC ने EC के बंगाल स्टाफ़ नियम के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, CJI का फास्ट-ट्रैक फैसला

TMC ने EC के बंगाल स्टाफ़ नियम के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, CJI का फास्ट-ट्रैक फैसला

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 से ठीक पहले TMC बनाम EC विवाद ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति पर उठे सवाल, हाई कोर्ट से झटका-अब CJI की तत्काल सुनवाई। क्या बदलेंगे काउंटिंग नियम या बढ़ेगा सस्पेंस? 

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : May 02 2026, 09:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

TMC Supreme Court Plea: पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले सियासत और न्यायपालिका के बीच एक नई टकराव की कहानी सामने आ गई है। तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress (TMC)) ने भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India (ECI)) के एक अहम फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court of India) का दरवाज़ा खटखटाया है और अब मामला बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है।

26
Image Credit : X

अचानक सुप्रीम कोर्ट में दस्तक, क्या है असली दांव?

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 से ठीक दो दिन पहले TMC का सुप्रीम कोर्ट जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें मतगणना केंद्रों पर सुपरवाइज़र के तौर पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत (Justice Surya Kant) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुनवाई के निर्देश दिए हैं। अब यह सुनवाई जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच के सामने होगी।

Related Articles

Related image1
Now Playing
West Bengal Election Result से पहले क्यों टेंशन में Adhir Ranjan Chowdhury?
Related image2
Now Playing
West Bengal Election को लेकर क्या बोलीं Mamata Banerjee ? बताया किसकी बन रही सरकार
36
Image Credit : X

हाई कोर्ट से झटका, अब सुप्रीम कोर्ट की शरण

इससे पहले कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने TMC की याचिका को खारिज कर दिया था। जस्टिस कृष्णा राव ने साफ कहा कि चुनाव आयोग को यह अधिकार है कि वह राज्य या केंद्र-किसी भी स्तर के कर्मचारियों को मतगणना के लिए नियुक्त कर सकता है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले में कोई गैर-कानूनी पहलू नहीं है।

46
Image Credit : X

TMC की आशंका बनाम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

TMC का मुख्य तर्क यह था कि केंद्र सरकार के कर्मचारी सत्ताधारी दल से प्रभावित हो सकते हैं। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि मतगणना प्रक्रिया में कई स्तर के निगरानी तंत्र मौजूद होते हैं-जैसे माइक्रो ऑब्जर्वर, एजेंट और अन्य अधिकारी। ऐसे में किसी एक पक्ष के प्रभाव की संभावना बेहद सीमित है।

56
Image Credit : X

क्या यह सिर्फ नियमों की लड़ाई है या राजनीतिक रणनीति?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मामला सिर्फ प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति का भी हिस्सा हो सकता है। चुनाव परिणाम से ठीक पहले इस तरह की कानूनी चुनौती माहौल को प्रभावित कर सकती है।  TMC के वकील कल्याण बनर्जी ने इसे “अधिकार क्षेत्र से बाहर” का फैसला बताया, जबकि चुनाव आयोग ने इसे पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला कदम बताया है।

66
Image Credit : X

अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर

पूरा देश अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर नजरें टिकाए हुए है। क्या कोर्ट चुनाव आयोग के फैसले को बरकरार रखेगा या TMC को राहत मिलेगी-यह आने वाले घंटों में साफ हो जाएगा। लेकिन इतना तय है कि इस कानूनी जंग ने चुनावी माहौल को और भी ज्यादा रोमांचक और तनावपूर्ण बना दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
पश्चिम बंगाल चुनाव
पश्चिम बंगाल समाचार
सुप्रीम कोर्ट समाचार
ममता बनर्जी
चुनाव

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'तुम्हारे हर कदम पर हमारी नजर है', किसकी धमकी से डर गए अमेरिकी सैनिक?
Recommended image2
'3 साल में बीवी ने लड़ाए 3 लोगों से इश्क', 19 पन्नों के सुसाइड नोट में टेकी ने लिखी मौत की एक-एक वजह
Recommended image3
Texas Plane Crash: छोटा प्लेन क्रैश, टूर्नामेंट खेलने जा रहे 5 खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत
Recommended image4
कौन हैं लोर्ना हजदिनी? JPMorgan की वो अधिकारी, जिस पर जूनियर को 'सेक्स स्लेव' बनाने का लगा आरोप
Recommended image5
डिफेंस सिस्टम फेल, सुरक्षा ढाल बेअसर! भारत की नई हाईपरसोनिक मिसाइल से महाशक्तियों में बढ़ी बेचैनी
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
West Bengal Election Result से पहले क्यों टेंशन में Adhir Ranjan Chowdhury?
Recommended image2
Now Playing
West Bengal Election को लेकर क्या बोलीं Mamata Banerjee ? बताया किसकी बन रही सरकार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved