2 अक्टूबर 2026 की टॉप 10 खबरों में INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग विरोध, दिल्ली में UPI प्रदर्शन, पायलट पर हमला, DRI की हाथीदांत जब्ती, एशियन गेम्स, सऊदी-हूती तनाव, स्विस ग्लेशियर पिघलाव और मैटेल अधिग्रहण शामिल हैं।
नमस्कार! शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया में कई बड़े घटनाक्रम सुर्खियों में हैं-चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च, ‘नो UPI डे’, फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमला, हाथीदांत की बड़ी खेप और एशियाई खेलों में भारत के गोल्ड मुकाबले। विदेश में सऊदी-हूती तनाव, टेनेसी में फांसी पर रोक, ग्लेशियरों का पिघलना और मैटेल पर 6 अरब डॉलर की नजर ने हलचल बढ़ा दी है। आइए नजर डालते हैं एक नजर आज की टॉप 10 की बड़ी सुर्खियों पर।
1. Election Commission: ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च से गरमाई सियासत!
INDIA गठबंधन ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च शुरू किया है। विपक्षी दल चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची में बदलाव से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग भी की जा रही है।
2. No UPI Day: दिल्ली में क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?
देशभर में ‘नो UPI डे’ के आह्वान के बीच नई दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई है। व्यापारी संगठन डिजिटल भुगतान पर 0.4% MDR के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जंतर-मंतर के आसपास भीड़ को लेकर पुलिस ने अतिरिक्त पाबंदियां लगाई हैं।
3. Flydubai Flight: कॉकपिट में हमले के बाद भारतीय पायलट सुरक्षित!
Flydubai की FZ1073 उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में उतारना पड़ा। UAE विदेश मंत्रालय के अनुसार, मच्छार को इलाज के लिए अबू धाबी भेजा गया और उनकी हालत स्थिर है।
4. Ivory Smuggling: हैदराबाद में 17 किलो हाथीदांत बरामद, कौन था नेटवर्क के पीछे?
DRI ने हैदराबाद में कार्रवाई करते हुए करीब 17 किलोग्राम हाथीदांत और कच्चे टस्क जब्त किए हैं। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियां अब कथित तस्करी नेटवर्क और उसके अंतिम खरीदारों का पता लगा रही हैं।
5. Asian Games: गोल्ड के लिए उतरेंगी Lovlina, Parveen और Ankush!
भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता! अंकिता भकत, कीर्ति और कुमकुम मोहोद की टीम ने ओलंपिक चैंपियन और पिछले सात एशियाई खेलों की चैंपियन दक्षिण कोरियाई टीम को 5-3 से हराया! एशियाई खेलों के आज भारतीय मुक्केबाजों पर नजर रहेगी। लवलीना बोरगोहेन, परवीन हुड्डा और अंकुश पांघल अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। भारत की नजर पदकों के साथ LA 2028 ओलंपिक कोटे पर भी है।
6. Saudi-Houthi Tension: मदीना में पावर फैसिलिटी पर हमले ने बढ़ाई चिंता?
सऊदी अधिकारियों ने हूती विद्रोहियों पर मदीना में एक अहम पावर फैसिलिटी को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। नुकसान और हमले की पूरी परिस्थितियों की समीक्षा जारी है।
7. Tennessee Execution: घातक इंजेक्शन की कोशिश नाकाम, अब सभी फांसी पर रोक!
टेनेसी में कैदी क्रिस्टा पाइक को घातक इंजेक्शन देने की कोशिश नाकाम रहने के बाद राज्य में निर्धारित सभी मौत की सजाओं पर रोक लगा दी गई है। घटना की जांच शुरू हो गई है और अब सजा देने की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।
8. Swiss Glaciers: ग्लेशियरों ने खो दिया 20% बर्फ का आयतन!
स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की खबर ने जलवायु चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक हाल के वर्षों में ग्लेशियरों ने अपने कुल बर्फीले आयतन का करीब पांचवां हिस्सा खोया है। 2026 में भी भारी पिघलाव दर्ज हुआ।
9. France Protests: छात्रों के प्रदर्शन से हिंसा की आशंका, सरकार क्यों अलर्ट?
फ्रांस में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने गंभीर शहरी हिंसा की चेतावनी दी है। शिक्षा व्यवस्था, पढ़ाई के दबाव, शिक्षकों की कमी और स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कई शहरों तक फैलने की खबर है।
10. Mattel Deal: Barbie की कंपनी पर 6 अरब डॉलर की नजर, कौन खरीदेगा Mattel?
Authentic Brands Group ने Mattel के संभावित अधिग्रहण को लेकर संपर्क किया है। रिपोर्टों के अनुसार सौदे का मूल्य करीब 6 अरब डॉलर या उससे अधिक हो सकता है। अगर बातचीत आगे बढ़ती है तो Barbie की निर्माता कंपनी के स्वामित्व में बड़ा बदलाव हो सकता है।


