सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें ट्रेन के यात्री फेरीवालों से खाने के पैकेट और ड्रिंक्स चुराते दिख रहे हैं. इस घटना ने लोगों के 'सिविक सेंस' पर एक नई बहस छेड़ दी है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग हो रही है.

नई दिल्ली: ट्रेन के अंदर फेरी लगाकर सामान बेचने वालों से यात्रियों की चोरी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं. इन वीडियो ने 'सिविक सेंस' यानी नागरिक समझ और सार्वजनिक जगहों पर हमारी जिम्मेदारी को लेकर एक तीखी बहस छेड़ दी है. एक वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन की ऊपर वाली बर्थ पर बैठे यात्री, नीचे से गुजर रहे वेंडर की टोकरी से बड़ी सफाई से बिरयानी का पैकेट चुरा लेते हैं. इसके बाद वे बिना किसी शर्म के उसे खाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है, "भारतीयों का सिविक सेंस सुधरने से रहा. एक आदमी ट्रेन में अंडा बिरयानी बेच रहा था. तभी ऊपर बैठे एक शख्स ने अंडा बिरयानी का एक डिब्बा चुरा लिया. बाद में उसने चोरी की हुई बिरयानी बड़े मजे से खाई." एक दूसरे वीडियो में, स्लीपर कोच की ऊपरी बर्थ पर बैठा एक यात्री, वेंडर के गुजरते ही तेजी से स्नैक्स और पानी की बोतलें उठा लेता है. लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं कि यह गरीबी की वजह से नहीं, बल्कि बेशर्मी भरी हरकत है.

Scroll to load tweet…

अपनी रोजी-रोटी के लिए मेहनत करने वाले इन छोटे विक्रेताओं को ठगने वाली ऐसी हरकतों पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "हम एक ऐसा समाज बनते जा रहे हैं जिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता." वीडियो के नीचे कई लोगों ने कमेंट कर मांग की है कि इन दोषियों को ढूंढकर तुरंत गिरफ्तार किया जाए. कई लोगों ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेल मंत्रालय को टैग करके यह मांग उठाई है.

एक यूजर ने लिखा, "अगर खाना हाथ की पहुंच में है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप उसे चुरा लें. ऐसे चोरों को ट्रेन से बाहर फेंक देना चाहिए और कम से कम एक महीने के लिए जेल में डालना चाहिए." रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Scroll to load tweet…