सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। काशी विश्वनाथ मंदिर में बेहतर व्यवस्था, घाट निर्माण में तेजी, अमृत-2 योजना के कार्यों की मॉनिटरिंग और अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश दिए।

वाराणसी। CM Yogi Adityanath ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन रविवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि Kashi Vishwanath Temple में दर्शनार्थियों के साथ पुलिस द्वारा किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो। मंदिर परिसर में अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पुलिस और मंदिर प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश भी दिए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और घाटों के निर्माण कार्य में तेजी

मुख्यमंत्री ने Kashi Vishwanath Corridor में बनी दुकानों तक श्रद्धालुओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने और वस्तुओं का उचित मूल्य तय करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थल आस्था के केंद्र हैं, न कि कमाई का साधन। मुख्यमंत्री ने मैनपावर बढ़ाकर Manikarnika Ghat और Harishchandra Ghat के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। घाटों और मंदिरों के आसपास निर्माण के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। Godowlia में बन रहे रोप-वे स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने की बेहतर व्यवस्था के साथ काम तेज करने के निर्देश दिए गए।

अमृत-2 योजना, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने अमृत-2 योजना के तहत सीवरेज और वाटर सप्लाई के कार्य व्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए। कार्यों की सघन मॉनिटरिंग हो और लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से हो। रोप-वे का किराया आमजन के लिए तार्किक रखा जाए। शहर की स्वच्छता के लिए मशीनों के अधिक उपयोग पर जोर दिया गया।

साथ ही व्यवस्थित वेंडिंग ज़ोन, कान्हा उपवन और स्ट्रीट डॉग सेंटर बनाए जाने के निर्देश दिए। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य उचित मुआवजा देकर शीघ्र पूरा करने को कहा। विद्युत तारों की अंडरग्राउंड केबलिंग मानक के अनुसार हो। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कानून-व्यवस्था: नई परंपरा की अनुमति नहीं, अवैध गतिविधियों पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल धार्मिक स्थल परिसर में ही हों। कोई नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर रोक हो। सड़कों पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग न हो। स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। कोडिन कफ सिरप के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई हो। अवैध और जहरीली शराब की बिक्री व तस्करी पर कड़ी नजर रखी जाए।

राजस्व वाद, जनसुनवाई और व्यापारिक बैठकें

मुख्यमंत्री ने लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अविवादित मामलों का शीघ्र समाधान हो। अधिकारी नियमित जनसुनवाई कर मेरिट के आधार पर शिकायतों का समाधान करें। जिले और कमिश्नरी स्तर पर व्यापार, उद्योग बंधु और बैंकों की नियमित बैठकें कर समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिम की जांच और महिला ट्रेनर अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने सभी जिम की जांच कराने और महिला ट्रेनर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और दोषी पुलिस कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। होली और अन्य आगामी पर्वों को देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा पर नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा।

अधिकारियों ने दिया प्रजेंटेशन

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने विकास परियोजनाओं, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था पर प्रस्तुति दी। बताया गया कि लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की 74 परियोजनाएं संचालित हैं। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने आगामी पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।