Uttar Pradesh Budget 2026 For Lakhpati Didi  : यूपी बजट 2026-27 महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। 'लखपति दीदी' अभियान के लिए महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना को 200 करोड़ मिले हैं। 

योगी सरकार ने 2026-27 के बजट में महिला सशक्तिकरण को विकास का केंद्र बनाया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने से लेकर महिलाओं को उद्यमिता की मुख्यधारा में लाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 200 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को लघु उद्यम स्थापित करने के लिए आसान, ब्याज मुक्त और चरणबद्ध पूंजी उपलब्ध कराना है। सरकार का फोकस महिलाओं को ऋण निर्भरता से मुक्त कर स्वावलंबी उद्यमी बनाने पर है, ताकि ग्रामीण परिवारों की आय में स्थायी वृद्धि हो और ‘लखपति दीदी’ लक्ष्य को नई रफ्तार मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शत-प्रतिशत महिलाएं करेंगी संचालन, तीन वर्षों तक किराया सरकार वहन करेगी

  • महिलाओं द्वारा उत्पादित सामान की बिक्री सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना के तहत 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट और बड़े बाजारों में शोरूम/दुकानें तीन वर्ष के लिए किराये पर ली जाएंगी। इनका संचालन शत-प्रतिशत महिलाओं द्वारा किया जाएगा। शुरुआती तीन वर्षों तक किराया सरकार वहन करेगी, इसके बाद स्वयं सहायता समूह और महिला उद्यमी आगे जिम्मेदारी संभालेंगी।