- Home
- News
- Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Lucknow Purvanchal Expressway Bus Accident : लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर पलटने का जो वीडियो सामने आया है वह दिल दहला देने वाला है। हादसे का मंजर इतना भयानक था कि मरने के बाद भी लाशें बस की खिड़की से लटकी रहीं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे हादसे का दिल दहला देने वाला नजारा
सोमवार को लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर पलट गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जिसमें कई लोगों की हालत अभी भी सीरियस बनी हुई है। अब हादसे का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जो दिल दहला देने वाला है, जहां बस की खिड़कियों से लाशें कपड़ों और बैग की तरह सड़क पर गिरते नजर आ रहे हैं।
सड़क पर चारों ओर खून ही खून फैला
दरअसल, हादसे के एक दिन बाद आए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जब क्रेन से बस को सीधा किया गया तो खिड़कियों से शव सड़क पर गिर गए। वहीं सड़क पर चारों ओर खून ही खून फैल गया।
वायरल वीडियो यहां देखें
मौत के बाद भी लाशें खिड़की से लटकी रहीं
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस एक्सीडेंट का नजारा इतना डरावना था कि बस सीधी होने के बाद भी कुछ घायल और मर चुके लोग भी खिड़कियों से लटके रहे। जो दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं उसमें कई यात्रियों के हाथ-पैर शरीर से अलग दिखाई दे रहे हैं।
बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के मोतिहारी जा रही थी
बता दें कि हादसे के शिकार हुई यह बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के मोतिहारी जा रही थी। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त बस 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी बीच ड्राइवर को झपकी आई और बस लहराते हुए सड़क किनारे पलट गई।
मौत की चीखों ने मचा दिया कोहराम
बता दें कि हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चींखें सुनकर हाइवे पर भीड़ जमा हो गई। वहीं बस ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़कर भाग गए। खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही समय रहते घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

