West Bengal Results Day: बंगाल चुनाव नतीजों से पहले बड़ा सस्पेंस! 294 में सिर्फ 293 सीटों की काउंटिंग, फलता सीट पर EVM छेड़छाड़, हिंसा और बूथ कब्जे के आरोपों से चुनाव आयोग सख्त। 77 बूथों पर री-पोल की मांग, 21 मई को दोबारा वोटिंग-क्या यह एक सीट बदल देगी सत्ता का पूरा समीकरण?

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का दिन जहां पूरे देश के लिए ‘D-Day’ बन गया है, वहीं एक सवाल सबको चौंका रहा है-जब कुल 294 सीटें हैं तो गिनती सिर्फ 293 पर ही क्यों हो रही है? इसका जवाब छुपा है दक्षिण 24 परगना की फलता सीट में, जो इस चुनाव की सबसे विवादित सीट बन गई है।

Scroll to load tweet…

हिंसा, आरोप और EVM विवाद: क्या हुआ फलता में?

फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान गंभीर गड़बड़ियों के आरोप सामने आए। मतदाताओं को डराने-धमकाने, बूथों पर बाहरी लोगों की मौजूदगी और EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने दावा किया कि एक बूथ पर उनकी पार्टी के बटन को टेप से ढक दिया गया था। वहीं कई अन्य बूथों पर भी इसी तरह की घटनाओं के वीडियो सामने आए। इन आरोपों के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि केंद्रीय बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। बेलसिंह इलाके में लाठीचार्ज की घटना ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए-यहां तक कि महिलाओं और एक बच्चे के चोटिल होने की भी खबर आई।

Scroll to load tweet…

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: दोबारा वोटिंग का आदेश

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए Election Commission of India ने फलता सीट के सभी 285 बूथों पर दोबारा चुनाव कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया। यह पुनर्मतदान 21 मई को होगा, जबकि वोटों की गिनती 24 मई को की जाएगी। इसके अलावा, पश्चिम मगराहाट और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर भी दोबारा वोटिंग कराई जा चुकी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे—केंद्रीय बलों की तैनाती, माइक्रो-ऑब्जर्वर, वेबकास्टिंग और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है।

77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग, राजनीति गरमाई

चुनाव के दौरान हुई घटनाओं के बाद कुल 77 बूथों पर दोबारा मतदान की मांग उठी थी, जिनमें से 32 बूथ अकेले फलता में थे। इस मुद्दे ने सियासत को भी गरमा दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sukanta Majumdar ने इसे “महिलाओं की जीत” बताया, जबकि TMC नेता Abhishek Banerjee ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए खुली चुनौती दे डाली।

कौन जीतेगा बाज़ी? 293 सीटों के नतीजे तय करेंगे सरकार

जहां फलता सीट पर अभी सस्पेंस बना हुआ है, वहीं बाकी 293 सीटों के नतीजे यह तय कर देंगे कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की वापसी होगी या भाजपा पहली बार सत्ता में आएगी। स्पष्ट है कि फलता सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि इस चुनाव का सबसे बड़ा ‘टर्निंग पॉइंट’ बन चुकी है। अब सबकी निगाहें 21 मई और 24 मई पर टिकी हैं-जहां इस सियासी रहस्य का अंतिम पर्दा उठेगा।