AAP MLA Kuldeep Kumar : आम आदमी पार्टी (AAP) ने AAP विधायक कुलदीप कुमार को घर से अगवा करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि उनको उठाने से पहले वह लोग घर के बाहर के CCTV का DVR निकालकर ले गए।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि पार्टी विधायक कुलदीप कुमार को आज सुबह-सुबह उनके घर से "अगवा" कर लिया गया। कुलदीप, नगर निगम (MCD) के एक सफाई कर्मचारी की कल्याणपुरी में हुई कथित हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। X पर एक पोस्ट में, भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 4 बजे सादे कपड़ों में करीब 20 लोग आए और कुलदीप कुमार को किसी अनजान जगह पर ले गए।
आप विधायक पहुंचे दिल्ली पुलिस के पास
भारद्वाज ने कहा कि AAP विधायक, सफाई कर्मचारियों की मांगों को उठा रहे थे, जिसमें मृतक कर्मचारी के परिवार के लिए मुआवजे की मांग भी शामिल थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलना चाहते थे, लेकिन उनसे मिलने के बजाय, विधायक को ही उठा लिया गया। एक और पोस्ट में भारद्वाज ने बताया कि कुलदीप कुमार के बारे में पता लगाने के लिए दिल्ली AAP के उपाध्यक्ष और विधायक संजीव झा, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP), ईस्ट के दफ्तर पहुंच रहे हैं।
कुलदीप कुमार क्यों 1 करोड़ की कर रहे थे मांग
AAP ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस मृतक सफाई कर्मचारी का अंतिम संस्कार भी जबरन करवा रही है। आरोपों के मुताबिक, हत्या के बाद सफाई कर्मचारी दो दिनों से धरने पर बैठे थे और पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे थे। पार्टी ने आगे आरोप लगाया कि पुलिस मृतक के शव को अस्पताल से परिवार के घर ले आई और तुरंत अंतिम संस्कार करने की धमकी दे रही थी।
कुलदीप के अगवा से पहले CCTV का DVR भी निकाला
एक फेसबुक पोस्ट में, कुलदीप कुमार की टीम ने आरोप लगाया गया कि सुबह करीब 4 बजे 30 से 40 लोग कुमार के घर पहुंचे, उन्हें अपने साथ ले गए और घर के बाहर लगे CCTV कैमरे का DVR भी निकाल लिया। टीम ने कहा कि यह पता नहीं है कि विधायक को ले जाने वाले दिल्ली पुलिस के जवान थे या कोई और, और दावा किया कि फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह घटना 16 अगस्त को दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में 27 वर्षीय अनिल कुमार, जो एक MCD सफाई कर्मचारी थे, की कथित हत्या के बाद हुई है।
कौन हैं आप कुलदीप कुमार?
- कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली विधानसभा में कोंडली (SC) सीट से विधायक हैं।
- कुलदीप ने 2011 के अन्ना आंदोलन के दौरान AAP से जुड़कर राजनीति में कदम रखा।
- 2017 में दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीता और कल्याणपुरी वार्ड से पार्षद बने। वह सबसे कम उम्र के पार्षद बने
- वह ईस्ट दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी बने।
- साल 2020 में पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली सीट से AAP के टिकट पर जीत हासिल की।
- 2025 के दिल्ली विधानसभा भी वो चुनाव जीते


