नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चुनावी रुझानों में काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह 30 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं और उनके प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है। इंजीनियर और रैपर के तौर पर भी वे युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं।

Who is Balen Shah: नेपाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ताजा चुनावी रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि देश को जल्द ही नया प्रधानमंत्री मिल सकता है। हाल ही में हुए Gen-Z आंदोलन के बाद नेपाल में आम चुनाव कराए गए थे और अब उनके नतीजे सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटे के भीतर यह साफ हो जाएगा कि नेपाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी। शुरुआती रुझानों के अनुसार काठमांडू महानगर के पूर्व मेयर बालेन शाह 30 से 32 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरी पार्टियां 5 से 6 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि नेपाल के अगले प्रधानमंत्री की घोषणा अब लगभग औपचारिकता भर रह गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं बालेन शाह?

बालेन शाह का पूरा नाम बालेन्द्र शाह है। उनका जन्म 27 अप्रैल 1990 को काठमांडू में हुआ था। उन्होंने विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल इंजीनियरिंग कॉलेज से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में MTech की डिग्री हासिल की है। बालेन शाह नेपाल के युवा और तेजी से पॉपुलर होते नेताओं में से एक हैं। वे सिर्फ राजनेता ही नहीं, बल्कि एक सफल इंजीनियर और मशहूर रैपर भी हैं। राजनीति में आने से पहले ही युवाओं के बीच उनकी पहचान एक कलाकार और पेशेवर इंजीनियर के रूप में बन चुकी थी। उनकी लोकप्रियता खास तौर पर सोशल मीडिया और युवाओं के बीच काफी ज्यादा है।

Scroll to load tweet…

बालेन शाह की नेटवर्थ और इनकम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालेन शाह की कुल नेटवर्थ लगभग 5 से 6 करोड़ नेपाली रुपये के आसपास बताई जाती है। उनकी मंथली इनकम करीब 3 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है। यह आय उनके अलग-अलग पेशों से आती है, जिनमें इंजीनियरिंग, व्यवसाय और संगीत शामिल हैं। साल 2023 में टाइम मैगजीन ने बालेन शाह को अपनी प्रतिष्ठित सूची 100 Emerging Leaders – Time 100 Next में शामिल किया था।

काठमांडू के मेयर से पीएम पद तक का सफर

प्रधानमंत्री पद की दौड़ में आने से पहले बालेन शाह काठमांडू महानगरपालिका के मेयर रह चुके हैं। मेयर रहते समय उन्हें लगभग 46,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलता था। हालांकि उनकी वास्तविक कमाई का एक बड़ा हिस्सा इंजीनियरिंग प्रोफेशन और म्यूजिक से आता है।

इंजीनियरिंग बिजनेस से होती है मुख्य कमाई

बालेन शाह की इनकम का सबसे बड़ा स्रोत उनका इंजीनियरिंग कारोबार है। वे बालेन कंसल्टिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वे पद्मा ग्रुप ऑफ कंपनीज में डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई इंजीनियरिंग पदों पर काम कर चुके हैं। कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी से उन्हें लगातार परमानेंट इनकम मिलती है।

म्यूजिक और रैप से भी होती है अच्छी कमाई

बालेन शाह सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि एक मशहूर रैपर और संगीतकार भी हैं। उन्होंने कई टीवी शो, रैप बैटल और म्यूजिक वीडियो में हिस्सा लिया है। युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। बालेन शाह की कमाई का मुख्य जरिया रैप म्यूजिक, सॉन्ग राइटिंग, म्यूजिक प्रोडक्शन, स्टेज परफॉर्मेंस के अलावा फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी उन्हें अच्छी इनकम होती है।

सादगी भरी लाइफस्टाइल

इतनी लोकप्रियता और कमाई के बावजूद बालेन शाह सादगी भरा जीवन जीना पसंद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास कुछ गाड़ियां हैं जिनमें सुज़ुकी जैसी कारें शामिल हैं। हालांकि, वे अपनी संपत्ति या आय के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा चर्चा नहीं करते।