PUNJAB NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रिजाइन के बाद अब मामला पंजाब पहुंच गया है। बीजेपी से लेकर कांग्रेस ने भगवंत मान सरकार के सबसे यंगेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह का इस्तीफे की मांग की है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली पर चल रहा जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन खत्म हो गया है। लेकिन पंजाब का सियासी संग्राम शुरू हो गया है। जिसमें पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। राज्य की प्रमुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से धर्मेंद्र प्रधान का उदाहरण देते हुए पंजाब में हाल ही में हुए पेपर लीक के मामलों को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा है।

कौन है पंजाब के एजुकेशन मिस्टर हरजोत सिंह बैंस

हरजोत सिंह बैंस पंजाब में आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पंजाब के सबसे कम उम्र के मंत्रियों में गिने जाते हैं। वर्तमान में भगवंत मान सरकार में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग संभाल रहे हैं। उन्होंने 19 मार्च 2022 को उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पंजाब के इतिहास में सबसे यंगेस्ट कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया है। बैंस लंबे समय से पार्टी की युवा विंग से जुड़े रहे हैं। हालांकि वह पेशे से वकील हैं। जिन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

कौन हैं पंजाब के शिक्षा मंत्री की IPS पत्नी डॉ ज्योति?

बता दें कि पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की पत्नी डॉ. ज्योति सिंह हैं, जो 2019 बैच की IPS अधिकारी हैं। दोनों दो साल पहले वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। मिनिस्टर की अधिकारी बीवी लुधियाना में ADCP रह चुकी हैं और फिलहाल मानसा में एसपी हेडक्वार्टर के पद पर तैनात हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट को लाखों कमेंट्स और व्यूज मिलते हैं। IPS अफसर डॉ. ज्योति काफ मॉर्डन लेडी हैं। जो एडवेंचर और फोटोग्राफी का शौक रखती हैं।

बीजेपी कांग्रेस ने आप सरकार से मांगा इस्तीफा?

  • पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने भी बैंस के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, "कई पेपर लीक, लेकिन जवाबदेही शून्य! पंजाब के छात्र कब तक भुगतते रहेंगे?" उन्होंने कहा, "पहली जीत भारत के युवाओं की है। धर्मेंद्र प्रधान को आखिरकार जवाबदेह ठहराया गया और उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अब पंजाब की बारी है। कई पेपर लीक, लेकिन जवाबदेही शून्य! पंजाब के छात्र कब तक भुगतते रहेंगे? @harjotbains को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
  • दिल्ली कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर पेपर लीक के मुद्दे पर 'दोहरे मापदंड' अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने X पर एक पोस्ट में पूछा, "मासूम बच्चों के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी से आज पूरा देश पूछ रहा है- पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा कब? कल तक जो मनीष सिसोदिया जी नैतिकता के नाम पर झूठी दहाड़ें मार रहे थे, आज वो पंजाब की लीक व्यवस्था पर चुप्पी साधे बैठे हैं। आखिर क्यों?"