Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन उस समय चर्चा में आ गईं, जब वह मोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर सदर बाजार थाने में धरने पर बैठ गईं। मृतक की मां के साथ पहुंचीं इकरा ने पुलिस पर मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी डीआईजी अभिषेक सिंह से तीखी बहस भी हुई। 

who is sp mp iqra hasan : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन सदर बाजार थाने में धरने पर बैठ गईं। इस दौरान पुलिसवालों से उनकी बहस भी हुई। गुस्से में सांसद ने पुलिसकर्मियों से कहा मुझे गोली मार दो, फांसी पर चढ़ा दो, इससे ज्यादा और क्या ही कर लोगे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जब डीआईजी से बहस करने लगीं सांसद

दरअसल, सांसद इकरा हसन सहारनपुर के मोनू कश्यप हत्याकांड में मृतक की मां को लेकर डीआईजी अभिषेक सिंह के पास पहुंची थीं। सांसद ने मामले में न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधिकारी से कहा कि मोनू की हत्या में और भी लोग आरोपी हैं। खासकर जिस लड़की की वजह से उसकी हत्या हुई है उसके परिजन भी इसमें शामिल हैं। उनको भी गिरफ्तार किया जाए। क्योंकी मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या पूरे प्लान की तरह की गई थी। इस दौरान सांसद ने -पुलिस अधिकारी कहा कि आप मार दो गोली हमें, चढ़ा दो फांसी पर हमको, हम डरने वाले नहीं हैं. प्रोटोकॉल तो छोड़ो आप में इंसानियत तक नहीं हैं।

क्या है वो मामला जिसमें पुलिस से भिड़ीं इकरा हसन

बता दें कि यह हत्याकांड पिछले महीने 21 अप्रैल का है, जहां एक युवती के साथ मिलकर दो दोस्त सचिन और शुभम ने मोनू की हत्या की थी। इस केस में तीनों आरोपी जेल में बंद है। पीड़ित परिवार लड़की के परिजनों को भी गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। आरोप है कि वह पुलिस के पास भी गए थे। लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। जब पुलिस ने नहीं सुनी तो मृतक की मां मंगलवार को सासंद इकरा हसन को लेकर डीआईजी के पास पहुंची थीं।

कौन हैं सांसद इकरा हसन

इकरा हसन ने 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। उनका परिवार दशकों से यूपी की सियासत में सक्रिय रहा है। इकरा को राजनीति विरासत में मिली है, जिसे वह एक अनुभवी राजनेता की तरह आगे बढ़ा रही हैं। उनके पिता मुनव्वर हसन भी समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके हैं।

इकरा हसन की एजुकेशन से लेकर नेटवर्थ तक जानिए

बता दें कि इकरा हसन ने लंदन की SOAS University से लॉ की डिग्री प्राप्त की हुई है। उन्होंने दिल्ली के क्वीन मैरी स्कूल से अपनी पढ़ाई की शुरुआत की थी। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। अब उनकी गिनती अखिलेश यादव के सबसे करीबी नेताओं में होती है।

। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, इकरा के पास 68 लाख रुपये की संपत्ति है।